RBI Grade B Admit Card 2022: आरबीआई ग्रेड बी परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, यहां से करें डाउनलोड

RBI Grade B Admit Card 2022: आरबीआई ग्रेड बी परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, यहां से करें डाउनलोड
X
RBI Grade B Admit Card 2022: भारतीय रिजर्व बैंक ने ग्रेड-बी अधिकारी भर्ती परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। चरण I परीक्षा 28 मई को आयोजित की जाएगी। आवेदक आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक ने ग्रेड-बी अधिकारी भर्ती परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। चरण I परीक्षा 28 मई को आयोजित की जाएगी। आवेदक आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

आरबीआई ग्रेड बी चरण I उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार फिर चरण II परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे जो 25 जून को आयोजित किया जाएगा। भर्ती के लिए बैंक द्वारा कुल 298 वैकेंसियों अधिसूचित किया गया है।

आरबीआई ग्रेड बी एडमिट कार्ड 2022: ऐसे करें डाउनलोड

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in/opportunities पर जाएं।

चरण 2: होमपेज पर उपलब्ध, आरबीआई ग्रेड बी लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

चरण 4: क्रेडेंशियल दर्ज करें।

चरण 5: एडमिट कार्ड तक पहुंचने के लिए सबमिट पर क्लिक करें।

चरण 6: एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट ले लें।

चयन प्रक्रिया पूरी होने और अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद परीक्षा की अंक सूची और श्रेणीवार कट-ऑफ वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी।

Tags

Next Story