RBI Grade B Phase 2 Admit Card 2021: आरबीआई ग्रेड बी फेज 2 एडमिट कार्ड इस आसान तरीके से करें डाउनलोड

RBI Grade B Phase 2 Admit Card 2021: आरबीआई ग्रेड बी फेज 2 एडमिट कार्ड इस आसान तरीके से करें डाउनलोड
X
आरबीआई ग्रेड बी फेज 2 परीक्षा में शामिल होने वाले जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आरबीआई ग्रेड बी फेज 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है वे आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर 1 अप्रैल 2021 तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं

RBI Grade B Phase 2 Admit Card 2021: भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा आरबीआई ग्रेड बी फेज 2 एडमिट कार्ड 2021 को 20 मार्च 2021 को जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आरबीआई ग्रेड बी फेज 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है वे आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर 1 अप्रैल 2021 तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं

आरबीआई ग्रेड बी फेज 2 भर्ती परीक्षा डीईपीआर और डीएसआईएम पदों के लिए आयोजित की जानी है। आरबीआई ग्रेड बी चरण 2 परीक्षा 2021 क्रमशः डीईपीआर और डीएसआईएम पदों के लिए 31 मार्च और 1 अप्रैल 2021 को आयोजित होनी है।

आरबीआई ग्रेड बी फेज 2 एडमिट कार्ड 2021: ऐसे करें डाउनोलड

चरण 1: भारतीय रिजर्व बैंक की वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।

चरण 2: मेनू बार पर उपलब्ध अवसर अनुभाग पर जाएँ।

चरण 3: होमपेज पर चमकती "RBI Grade B Phase 2 Admit Card 2021" लिंक पर क्लिक करें।

चरण 4: लॉग इन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें।

चरण 5: आरबीआई ग्रेड बी चरण 2 एडमिट कार्ड 2021 देखें और डाउनलोड करें।

चरण 6: भविष्य के संदर्भ के लिए आरबीआई ग्रेड बी फेज 2 एडमिट कार्ड 2021 का प्रिंट लें।

आरबीआई ग्रेड बी फेज 2, 2021: अन्य विवरण

आरबीआई ग्रेड बी फेज 1 परीक्षा रिजल्ट 14 मार्च 2021 को घोषित किया गया था। चयनित उम्मीदवारों को 22 मार्च 2021 तक अपने आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। आरबीआई ग्रेड बी फेज 2 परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के दौर के लिए उपस्थित होना होगा।

Tags

Next Story