RBI JE Admit Card 2021: आरबीआई जेई भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, यहां से करें डाउनलोड

RBI JE Admit Card 2021: आरबीआई जेई भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, यहां से करें डाउनलोड
X
RBI JE Admit Card 2021: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आरबीआई जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

RBI JE Admit Card 2021: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आरबीआई जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने आरबीआई जेई भर्ती परीक्षा 2021 के लिए पंजीकरण किया है, वे अपना एडमिट कार्ड आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) 8 मार्च 2021 को आईबीआई जेई भर्ती परीक्षा 2021 आयोजित करेगा।

आरबीआई जेई एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक

आरबीआई जेई एडमिट कार्ड 2021: ऐसे करें डाउनलोड

चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएं

चरण 2. मुखपृष्ठ पर दिए गए "Current Vacancies" पर जाएं और "Call letters" लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3. इसके बाद उम्मीदवार "Recruitment for the post of Junior Engineer (Civil/ Electrical) - Call Letter and Information Handout" लिंक पर क्लिक करें।

चरण 4. उस लिंक पर क्लिक करें जो Call Letter के बारे में बताता है।

चरण 5. स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा

चरण 6. उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर, पासवर्ड (जन्मतिथि) और कैप्चा कोड डालकर लॉगिन करें।

चरण 7. आरबीआई जेई एडमिट कार्ड 2021 स्क्रीन पर दिख जाएगा।

चरण 8. उम्मीदवार एडमिट कार्ड का डाउनलोड कर लें और आगे के लिए एक प्रिंट आउट निकाल लें।

Tags

Next Story