RBI JE Mark Sheet 2019 Download: आरबीआई जेई मार्कशीट rbi.org.in से करें डानलोड

RBI JE Mark Sheet 2019: भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने जूनियर इंजीनियर पदों के लिए आयोजित परीक्षा 2019 की मार्कशीट (RBI JE Mark Sheet) जारी कर दी है। आरबीआई जई मार्कशीट 2019 (RBI JE Mark Sheet 2019) रिजर्व बैक इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर जारी किए गए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आरबीआई (RBI) की ऑफिशियल वेबसाइट www.rbi.org.in पर जाकर आरबीआई मार्कशीट 2019 (RBI JE Mark Sheet 2019) देख सकते हैं।
आरबीआई जई मार्कशीट 2019 के लिए लिंक 30 अगस्त से 29 सितंबर, 2019 तक उपलब्ध है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आरबीआई वेबसाइट से हटाए जाने से पहले अपने रिजल्ट के अंक डाउनलोड कर लें।
RBI JE Mark Sheet 2019 Download Direct Link
भारतीय रिजर्व बैंक ने जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2019 फरवरी में आयोजित की थी, जिसका रिजल्ट 12 जुलाई 2019 को घोषित किए गए थे। उम्मीदवार नीचे दिए गए आसन स्टेप्स में अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
आरबीआई जेई मार्कशीट 2019 (RBI JE Mark Sheet 2019) ऐसे करें डाउनलोड
चरण 1. सबसे पहले उम्मीदवार RBI की ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।
चरण 2. होमपेज पर दिए गए Recruitment related Announcements लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. क्लिक करने के बाद उम्मीदवार Marksheet of candidates for the recruitment of Junior Engineer (Civil/Electrical)-2018 के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4. क्लिक करने पर नया पेज खुलेगा, उम्मीदवार उसमें आरबीआई रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोर्ड डालकर लॉगिन करें।
चरण 5. इसके बाद आपकी आरबीआई जेई मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगीय़
चरण 6. उम्मीदवार मार्कशीट को डाउनलोड कर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
भारतीय रिजर्व बैंक ने सिविल और इलेक्ट्रिकल दोनों में जूनियर इंजीनियरों कुल 24 पदों को भरने के लिए यह परीक्षा आयोजित कराई थी। इस पद के लिए उम्मीदवारों की नियुक्ति ऑनलाइन टेस्ट, भाषा प्रवीणता परीक्षा और बायोमेट्रिक सत्यापन के आधार पर की जाएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS