RBI भर्ती 2018: ग्रेड B के 166 पदों पर निकली हैं भर्ती, 35 हजार से ज्यादा मिलेगी सैलरी

RBI भर्ती 2018:
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने ग्रेड 'बी' ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती 166 पदों पर होनी है। योग्य अभ्यार्थियों के पास बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा मौका हैं। आरबीआई ने इस भर्ती के लिए 23 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए है।
इस भर्ती के लिए आरबीआई ने नोटिफिकेशन जारी किया है। अगर आप भी आवेदन करना चाहते हैं तो इन पदों के लिए आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया के लिए नीचे दी गई।
यह भी पढ़ेंः हिंदुस्तान इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी के छात्रों ने मात्र 15 हजार में बनाया सबसे कम वजन वाला सैटेलाइट
RBI भर्ती 2018 के पदों की संख्या
- विभाग - रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया
- पद का नाम - ग्रेड 'बी' ऑफिसर
- कुल पदों की संख्या - 166 पद
- वेतन - 35,150 रुपए प्रति महीना
RBI भर्ती 2018 के लिए न्यूनतम योग्यता
- शैक्षणिक योग्यता - अभ्यार्थी को किसी मान्यता प्राप्त स्कूल या संस्था से स्नातक की डिग्री फस्ट डिवीजन के साथ पास होनी चाहिेए।
- आयु सीमा - अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 30 साल होनी चाहिेए।
- राष्ट्रीयता - भारतीय
- चयन प्रक्रिया - अभ्यार्थियों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।
- नियुक्ति स्थान - ऑल इंडिया
- आवेदन फीस - सामान्य और ओबीस वर्ग के अभ्यार्थियों को 850 रुपए और एससी एसटी और पीडव्ल्यूडी वर्ग के अभ्यार्थियों को 100 रुपए फीस का भुगतान करना होगा।
यह भी पढ़ेंः इंडियन नेवी में बनें आर्म्ड फोर्स ऑफिसर, 12वीं पास के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका
RBI भर्ती के लिए आवेदन इस तरह से करें
- योग्य अभ्यार्थी RBI भर्ती 2018 के लिए वेबसाइट www.rbi.org.in पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन करने की अंतिम तिथि - 23 जुलाई 2018
महत्वपूर्ण लिंक
- नोटिफिकेशन लिंक के लिए - यहा क्लिक करें।
- आवेदन लिंक के लिए - यहा क्लिक करें।
नोट - इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले पूरा नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS