RBSE 10th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इन वेबसाइटों से कर पाएंगे चेक

RBSE 10th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इन वेबसाइटों से कर पाएंगे चेक
X
RBSE 10th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार लगभग खत्म हो गया है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज बहुप्रतीक्षित आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 घोषित करेगा।

RBSE 10th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार लगभग खत्म हो गया है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज बहुप्रतीक्षित आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 घोषित करेगा। आरबीएसई के अधिकारी एमएस शिखावत ने पुष्टि की है कि राजस्थान आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 13 जून को शाम 3 बजे घोषित किया जाएगा। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे.

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार कुल 10,91,088 छात्र आरबीएसई 10वीं परिणाम 2022 की प्रतीक्षा कर रहे हैं। आरबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं 31 मार्च से 26 अप्रैल तक राज्य भर के 6,068 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं।

आरबीएसई राजस्थान 1ओथ बोर्ड परिणाम 2022: इन वेबसाइटों पर होगा उपलब्ध

rajeduboard.rajasthan.gov.in

rajresuls.nic.in

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022: ऐसे कर पाएंगे चेक

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं

चरण 2: होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें 'आरबीएसई 10वीं बोर्ड परिणाम 2022' हो।

चरण 3: स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।

चरण 4: पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।

चरण 5: आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।

चरण 6: इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

Tags

Next Story