RBSE 10th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में नागौर जिला रहा टॉप, प्रतापगढ़ सबसे फिसड्डी

RBSE 10th Result 2022: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आरबीएसई) ने आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 को आज यानी 13 जून को दोपहर करीब 3:00 बजे घोषित कर दिया है। राजस्थान रिजल्ट 2022 कक्षा 10 में सबसे अच्छा रिजल्ट नागौर जिले का रहा है। नागौर जिले में 91.44 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। जबकि आरबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में सबसे खराब प्रदर्शन प्रतापगढ़ जिले का रहा है। इसका पास प्रतिशत 69.99 रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरबीएसई कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में 10 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दोपहर 3 बजे आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा की। रिजल्ट के साथ ही बोर्ड ने पास पर्सेंटेज भी जारी किया था।
आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर घोषित किया गया है। इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं का पास प्रतिशत 82.89% दर्ज किया है। जबकि आरबीएसई रिजल्ट 2022 में लड़कियों का पास प्रतिशत 84.38% दर्ज किया गया, जबकि लड़कों ने 81.62% पास प्रतिशत दर्ज किया।
आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 को घोषणा के बाद शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने सभी छात्रों के शुभकामनाएं दी है। हालांकि बोर्ड ने पिछले सालों की तरह इस बार भी 10वीं के टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं की है। क्योंकि पिछले कुछ सालों से राजस्थान बोर्ड रिजल्ट के बाद मेरिट लिस्ट जारी नहीं करता है।
आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022: पिछले साल के पास प्रतिशत
साल 2021: 99.56%
साल 2020: 80.63%
साल 2019: 79.85%
साल 2018: 79.86%
साल 2017: 78.96%
आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022: ऐसे करें चेक
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2: होमपेज उपलब्ध 'राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा परिणाम 2022' पर क्लिक करें।
चरण 3: आवश्यक क्रेडेंशियल भरें।
चरण 4: आवश्यक क्रेडेंशियल्स भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
चरण 5: आपका आरबीएसई कक्षा 10 रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
चरण 6: भविष्य के संदर्भ के लिए अपना आरबीएसई कक्षा 10 रिजल्ट 2022 डाउनलोड करें और सहेजें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS