RBSE 10th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, 82.89 प्रतिशत छात्र हुए उत्तीर्ण

RBSE 10th Result 2022: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) कक्षा 10 परीक्षा का रिजल्ट दोपहर 3 बजे घोषित कर दिया गया है। इस बार आरबीएसई 10वीं परीक्षा में पास प्रतिशत 82.89 प्रतिशत रहा है। कुल मिलाकर 8.77 लाख ( 8,77,848) छात्रों ने कक्षा 10 की परीक्षा सफलतापूर्वक पास की है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर उपलब्ध है।
आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक
प्राइवेट छात्रों का रिजल्ट 31.13 रहा है। इस बार लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया है। लडकियों का पास प्रतिशत 84.38 रहा है, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 81.62 रहा है। इस साल इस साल 10 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। परीक्षा राज्य भर के 6,068 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। आरबीएसई कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं 31 मार्च से 26 अप्रैल तक सुबह 8:30 बजे से रात 11:45 बजे तक आयोजित हुई थी।
राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को प्रत्येक अनिवार्य विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। पिछले साल, कक्षा 10 की परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिशत 99.56 प्रतिशत था। 2021 में लड़कियों ने भी लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया, लड़कियों का पास प्रतिशत 99.62 प्रतिशत, लड़कों का 99.51 प्रतिशत रहा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS