RBSE 12th Arts Result 2022: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट हुआ घोषित, 96.33 प्रतिशत छात्र हुए पास

RBSE 12th Arts Result 2022: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट हुआ घोषित, 96.33 प्रतिशत छात्र हुए पास
X
RBSE 12th Arts Result 2022: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन 6 जून 2022 को आरबीएसई 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2022 की घोषणा कर दी है।

RBSE 12th Arts Result 2022: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन 6 जून 2022 को आरबीएसई 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2022 की घोषणा कर दी है। राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 के रिजल्ट आरबीएसई की आधिकारिक साइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर आर्ट्स स्ट्रीम के सभी छात्रों द्वारा चेक कर सकते हैं।

इस साल आर्ट्स का 96.33 प्रतिशत रिजल्ट रहा है। लड़कियों का पास प्रतिशत इस बार भी अधिक रहा है। लडकियों का पास प्रतिशत 97.21 रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 95.44 रहा है। वहीं प्राइवेट का 40.59 रहा है।

हर साल की तरह इस साल भी राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम की परीक्षा में करीब 6 लाख उम्मीदवार थे। परीक्षा 24 मार्च से 26 अप्रैल 2022 तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। बोर्ड परीक्षा राज्य और केंद्र सरकार द्वारा जारी सभी कोविड 19 सावधानियों का पालन करते हुए आयोजित की गई थी।

राजस्थान बोर्ड 12वीं ऑर्ट्स रिजल्ट 2022 चेक डायरेक्ट लिंक

आरबीएसई 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2022: ऐसे करें चेक

चरण 1. आरबीएसई की आधिकारिक साइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।

चरण 2. होमपेज पर उपलब्ध आरबीएसई रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को आरबीएसई 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2022 पर क्लिक करना होगा।

चरण 4. लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

चरण 5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

चरण 6. रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।

चरण 7. आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Tags

Next Story