RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट कुछ देर में होगा घोषित, ऐसे कर पाएंगे चेक

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट कुछ देर में होगा घोषित, ऐसे कर पाएंगे चेक
X
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज कक्षा 10 के रिजल्ट घोषित करेगा। राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 का रिजल्ट दोपहर 3 बजे से उपलब्ध होगा।

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज कक्षा 10 के रिजल्ट घोषित करेगा। राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 का रिजल्ट दोपहर 3 बजे से उपलब्ध होगा। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर देख सकेंगे। राजस्थान बोर्ड परीक्षा ऑफलाइन पेन और पेपर मोड में आयोजित की गई थी। आरबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा 31 मार्च से 26 अप्रैल, 2022 के बीच आयोजित की गई थी।

आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022: स्कोर ऐसे कर पाएंगे चेक

चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ पर जाना होगा।

चरण 2. होमपेज पर उपलब्ध "माध्यमिक (कक्षा 10) परीक्षा 2022 का रिजल्ट" टैब पर क्लिक करना होगा। ॉ

चरण 3. इसके बाद रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, या सत्यापन कोड जैसे लॉग इन करने के लिए आवश्यक विवरण दर्ज करें।

चरण 4. विवरण सबमिट करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

चरण 5. रिजल्ट डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

साल 2021 में कुल 12,55,385 छात्र बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए, जिनमें से 99.62 प्रतिशत लड़कियां और 99.51 प्रतिशत लड़के उत्तीर्ण हुए और सफलतापूर्वक पदोन्नत हुए। कक्षा 10 का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.56 प्रतिशत था।

Tags

Next Story