RBSE Result 2022: राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जल्द होगा घोषित, जानिए डिटेल्स

RBSE Result 2022: आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं के रिजल्ट घोषित 2022 कभी भी घोषित किए जा सकते हैं। सभी उम्मीदवार आरबीएसई 5वीं और 8वीं के रिजल्ट 2022 को आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan पर चेक कर सकते हैं। आरबीएसई 5वीं, 8वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा के लिए निश्चित तिथि और समय जल्द ही बोर्ड अधिकारियों द्वारा घोषित किए जाने की उम्मीद है।
लगभग 27 लाख उम्मीदवार राजस्थान बोर्ड आरबीएसई कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले राजस्थान बोर्ड या आरबीएसई के सूत्रों ने कहा कि कक्षा 8वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा 1 जून को की जाएगी।
आरबीएसई ने कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षा 17 अप्रैल 2022 से 17 मई 2022 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की थी। इसके अलावा शिक्षा विभाग के सूत्रों ने पुष्टि की कि शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला विभाग के मुख्यालय में आयोजित होने वाले एक शेड्यूल में परीक्षा रिजल्ट जारी करेंगे। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं के बोर्ड रिजल्टों के नवीनतम अपडेट के लिए आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर कड़ी नजर रखें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS