RBSE Results 2022: राजस्थान बोर्ड कक्षा 5 और 8 का रिजल्ट जल्द होगा घोषित, जानिए डिटेल्स

RBSE Results 2022: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान नियत समय में राजस्थान बोर्ड कक्षा 5, 8 रिजल्ट 2022 की घोषणा करेगा। जो छात्र रोजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं की परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आरबीएसई की आधिकारिक साइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख पाएंगे।
आरबीएसई बोर्ड ने अभी तक राजस्थान कक्षा 5, 8 रिजल्ट 2022 की तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों से पता चलता है कि बोर्ड द्वारा जल्द ही दोनों कक्षाओं के रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।
इस वर्ष राज्य में कक्षा 5 की परीक्षा 27 अप्रैल से 17 मई 2022 तक और कक्षा 8 की परीक्षा 17 अप्रैल से 17 मई, 2022 तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। कक्षा 5 और कक्षा 8 के लिए लगभग 25 लाख छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।
राजस्थान बोर्ड कक्षा 5, 8 रिजल्ट 2022 की चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। रिजल्ट लिंक घोषणा के तुरंत बाद उपलब्ध होगा। हालांकि, यह ज्ञात नहीं है कि परिणाम के साथ टॉपर्स के नाम और मेरिट सूची की घोषणा की जाएगी या नहीं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS