Bihar में इस दिन निकलेगी 1.78 लाख शिक्षकों की भर्तियां, पढ़ें डिटेल्स

बिहार में अब जल्द ही 1 लाख 78 हजार शिक्षकों की बहाली (Reinstatement Of Teachers) की जाएगी। इसको लेकर 2 मई को हुई कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी गई है। इन पदों पर जल्द ही भर्तियों के लिए बिहार सरकार की तरफ से आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य सरकार द्वारा शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को जल्द संपन्न करने के लिए इसी महीने में भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। भर्ती अधिसूचना जारी होते ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती नोटिफिकेशन (Notification) के बारे राज्य सरकार की तरफ से अभी कोई डेट सामने नहीं आई है।
कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Deputy Chief Minister Tejashwi Yadav) ने ट्वीट कर बताया कि राज्य में शिक्षकों के 1 लाख 78 हजार नए पदों पर बहाली को मंदूरी दी गई है। साथ ही उन्होंने आगे लिखा कि हाल ही में पुलिस में 75 हजार 543 खाली पदों को भरने की मंजूरी दी गई थी।
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा इन शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। साथ ही अब जल्द ही बीपीएससी शिक्षकों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर सकता है। वहीं, संभावना जताई जा रही है कि इस महीने के अंत तक शिक्षकों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी हो सकती है।
ज्यादा से ज्यादा नौकरी देने पर फोकस
दरअसल, फरवरी 2023 में हुई कैबिनेट की बैठक में भी कई बहाली को मंजूरी दी गई थी। बता दें कि बैठक में राज्य के हाईस्कूलों में कंप्यूटर टीचर के 7 हजार 360 पदों पर बहाली को मंदूरी देने का फैसला लिया गया था। साथ ही बिहार तकनीकी सेवा आयोग की तरफ से भी राज्य के विभिन्न विभागों में खाली जूनियर इंजीनियर के 8 हजार से अधिक पदों पर भर्तियों के लिए अधिसूचना जारी किया गया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS