REET Admit Card 2021: रीट परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द होगी जारी, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

REET Admit Card 2021: रीट 2021 की परीक्षा 26 सितंबर को होने वाली है। राजस्थान एलिजिबिलिटी एग्जाम फॉर टीचर्स (REET) 2021 के एडमिट कार्ड जल्द ही आने की उम्मीद है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रीट एडमिट कार्ड 2021 19 सिंतबर 2021 को जारी किए जाएंगे। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) परीक्षा आयोजित करेगा। रीट 2021 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
रीट एडमिट कार्ड 2021: ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट reetbser21.com पर जाएं
चरण 2. होमपेज पर उपलब्ध "रीट एडमिट कार्ड 2021" लिंक पर क्लिक करें
चरण 3. लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें
चरण 4. रीट एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट ले लें।
रीट 2021 26 लाख उम्मीदवारों के लिए 4,153 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र आवंटन पर, राज्य के शिक्षा मंत्री ने कहा है कि पूरी प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित है और महिलाओं और विकलांग उम्मीदवारों को यथासंभव परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे। राज्य में 31000 ग्रेड 3 शिक्षकों की भर्ती के लिए रीट 2021 का आयोजन किया जा रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS