REET Admit Card 2022: रीट 2022 हॉल टिकट जल्द होंगे जारी, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

REET Admit Card 2022: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) जल्द ही रीट 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद रीट की आधिकारिक साइट reetbser2022.in पर एडमिट कार्ड उपलब्ध होंगे।
रीट 2022 परीक्षा 23 और 24 जुलाई, 2022 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। रीट 2022 दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी दोपहर 3 बजे से 5:30 बजे तक। परीक्षा में 150 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे, जिन्हें 4 खंडों में विभाजित किया गया है। लेवल -1 परीक्षा उन आवेदकों के लिए है जो कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को पढ़ाना चाहते हैं, जबकि लेवल -2 परीक्षा उनके लिए है जो कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को पढ़ाना चाहते हैं।
रीट एडमिट कार्ड 2022 पिछले हफ्ते जारी होने वाला था, लेकिन किसी अज्ञात कारण से स्थगित कर दिया गया था। कुछ मीडिया रिपोर्टों के अनुसार एडमिट कार्ड आज यानी 20 जुलाई 2022 को उपलब्ध होने की संभावना है।
रीट एडमिट कार्ड 2022: हॉल टिकट ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाएं।
चरण 2. होमपेज पर उपलब्ध रीट एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करना होगा।
चरण 3. अपने आवेदन संख्या और अन्य विवरण के साथ लॉगिन करें।
चरण 4. एडमिट कार्ड जमा करें और डाउनलोड करें।
चरण 5. भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS