REET Admit Card 2023: राजस्थान शिक्षक भर्ती के लिए कल इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड, चेक करें टाइम टेबल

REET Admit Card 2023: राजस्थान शिक्षक भर्ती के लिए कल इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड, चेक करें टाइम टेबल
X
RSMSSB REET एडमिट कार्ड 2023 कल यानी 17 फरवरी, 2023 को लेवल 1 और 2 के लिए आधिकारिक वेबसाइट, rsmssb.rajasthan.gov.in और recruitment.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा। परीक्षा 25 फरवरी 2023 से 1 मार्च 2023 तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

RSMSSB REET Exam 2023 Admit card: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड, RSMSSB कल यानी 17 फरवरी 2023 को अपने आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर REET एडमिट कार्ड 2023 जारी करेगा। उम्मीदवार एसएसओ लॉगिन के माध्यम से rajasthan.gov.in से सीधे प्रवेश पत्र का डाउनलोड कर सकते हैं।

RSMSSB REET Exam 2023 Admit card: इस दिन होगी रीट की परीक्षा

परीक्षा 25, 26, 27, 28 फरवरी 2023 और 1 मार्च, 2023 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। आज 16 फरवरी 2023 को जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक दिन पेपर सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

RSMSSB REET परीक्षा 2023 शिक्षक के पदों पर सीधी भर्ती करने के लिए की जाती है। इस साल होने वाली भर्ती परीक्षा स्तर 1 के लिए जो प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) और स्तर 2 जो उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) के लिए आयोजित की जा रही है।

RSMSSB REET Exam 2023 Date and Time

Exam Date

Time

Subject

25-Feb-23

9.30am to 12 pm, 3pm to 5.30 pm

Maths and Science Level 1

26-Feb-23

9.30am to 12 pm, 3pm to 5.30 pm

Social Studies and Hindi Level 2

27-Feb-23

9.30am to 12 pm, 3pm to 5.30 pm

Sanksrit and English Level 2

28-Feb-23

9.30am to 12 pm, 3pm to 5.30 pm

Urdu and Punjabi Level 2

1-Mar-23

9.30am to 12 pm, 3pm to 5.30 pm

Sindhi Level 2

नोटिस में उल्लिखित एडमिट कार्ड कल, 17 फरवरी, 2023 को जारी किया जाएगा। एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, लिंक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा और SSO Login के माध्यम से आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा और डाउनलोड करना होगा। आवेदन करने के लिए सीधा लिंक और चरण यहां साझा किए जाएंगे।

उम्मीदवारों को नोटिस को ध्यान से पढ़ना चाहिए क्योंकि परीक्षा के निर्देश तारीख-समय और विषयों के साथ-साथ दिए गए हैं। अभ्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि नवीनतम अपडेट के लिए RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट देखें।

Tags

Next Story