REET Answer Key 2022: रीट आंसर की कब होगी जारी, जानिए डिटेल्स

REET Answer Key 2022: रीट आंसर की कब होगी जारी, जानिए डिटेल्स
X
REET Answer Key 2022: शिक्षकों के लिए राजस्थान पात्रता परीक्षा, (REET) 2022 की आंसर की जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट reetbser.in पर जारी होने की उम्मीद है।

REET Answer Key 2022: शिक्षकों के लिए राजस्थान पात्रता परीक्षा, (REET) 2022 की आंसर की जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट reetbser.in पर जारी होने की उम्मीद है। जो आवेदक रीट 2022 परीक्षा में उपस्थित हुए हैं उन्हे आंसर की और रिजल्ट की अपडेट के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान बीएसईआर रीट आंसर की 2022 जारी करेगा। हालांकि अभी तक अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रीट 2022 का आयोजन पिछले महीने 23 और 24 जुलाई 2022 को राज्य भर के परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।

रीट परीक्षा 2 पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक आयोजित हुई थी। परीक्षा में 2 लेवल थे। प्राथमिक शिक्षक पदों के लिए लेवल 1 और माध्यमिक शिक्षक के लिए लेवल 2 था।

इस साल 16 लाख से अधिक आवेदक परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, और बीएसईआर अजमेर परिणाम घोषित होने के समय रीट 2022 के लिए अंतिम कट-ऑफ स्कोर जारी करेगा। परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था बीएसईआर ने रीट 2022 की प्रश्न पुस्तिका आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जारी कर दी है।

रीट आंसर की 2022: ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

चरण 1. रीट 2022 की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाएं।

चरण 2. होमपेज पर,रीट आंसर की 2022 लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3. अपने क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें

चरण 4. रीट आंसर की डाउनलोड करें और अपने अंकों की गिनती करें।

Tags

Next Story