RPSC 2nd Grade Result 2019 : आरपीएससी 2nd ग्रेड शिक्षक का रिजल्ट हुआ घोषित, rpsc.rajasthan.gov.in से करें चेक

RPSC 2nd Grade Teacher Result 2019 राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सेकंड ग्रेड शिक्षक पदों के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट (RPSC 2nd Grade Teacher 2018 Result) घोषित कर दिया है। आरपीएससी 2nd ग्रेड शिक्षक रिजल्ट 2019 (RPSC 2nd Grade Teacher Result 2019) आरपीएससी (RPSC) की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार आरपीएससी सेकंड ग्रेड शिक्षक परीक्षा 2018 (RPSC 2nd Grade Teacher Exam 2018) में उपस्थित हुए थे, वे अपना रिजल्ट (RPSC 2nd Grade Teacher Result ) आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
स्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आरपीएससी सेकंड ग्रेड शिक्षक परीक्षा का आयोजन 28 अक्टूबर और 29 अक्टूबर 2018 को किया था। 28 अक्टूबर को सामान्य ज्ञान का पेपर और 29 अक्टूबर को सोशल साइंस का पेपर आयोजित हुआ था। आरपीएससी सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा उम्मीदवारों का चयन स्कोर के आधार पर किया जाएगा।
आरपीएससी द्वारा जारी नोटिफिेशन के मुताबिक रिजल्ट में सफल उम्मीदवारों को आरपीएससी सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती 2018 के लिए चयन प्रक्रिया के तहत दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया में भाग लेना होगा। उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन की तारीख घोषणा जल्द ही जारी की जाएगी।
आरपीएससी 2nd ग्रेड शिक्षक रिजल्ट 2019 (RPSC 2nd Grade Teacher Result 2019) ऐसे करें चेक
चरण 1. सबसे पहले उम्मीदवार RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
चरण 2. वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध न्यूज सेक्शन RPSC 2nd Grade Teacher Result का लिंक होगा उस पर क्लिक करें।
चरण 3. क्लिक करने पर स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगी, उम्मीदवार कंट्रोल एफ कर अपना रोल नंबर चेक कर लें।
चरण 4. उम्मीदवार रिजल्ट को भविष्य के लिए डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।
आपको बता दें कि आरपीएससी सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती 2018 के तहत कुल 8 हजार 162 पदों को भरा जाएगा, आरपीएससी सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती 2018 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 जून 2018 तक चली थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS