RRB ALP Technician 2019: आरआरबी ने एएलपी टेक्नीशियन के लिए DV और Medical Test का 5वां शेड्यूल rrbald.gov.in से करें डाउनलोड

RRB ALP Technician 2019: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) इलाहाबाद ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) और टेक्नीशियन के पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन (DV) और मेडिकल परीक्षण (Medical Test) के लिए 5वां शेड्यूल (RRB ALP Technician 2019 Schedule) जारी कर दिया है। उम्मीदवार rrbald.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपने दस्तावेज सत्यापन (DV) की तारीख और समय चेक कर सकते हैं। आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) और टेक्नीशियन पदों के लिए उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन 2 सितंबर से शुरू होगा और 14 सितंबर को समाप्त होगा।
दस्तावेज़ सत्यापन दो शिफ्टों में एक सुबह 8:30 बजे और दूसरा दोपहर 1 बजे होगा। प्रत्येक शिफ्ट में लगभग 120 उम्मीदवार शामिल होंगे। उम्मीदवार को अपनी दस्तावेज़ सत्यापन तिथि, समय और स्थान की जानकारी के लिए अपनी क्षेत्रीय आरआरबी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
उम्मीदवारों को 24 रुपए का भुगतान करके दस्तावेज़ सत्यापन के बाद मेडिकल टेस्ट में भाग लेने की आवश्यकता है। चिकित्सा परीक्षा की तारीख, स्थान और समय की जानकारी उम्मीदवार को दस्तावेज सत्यापन के समय दी जाएगी।
आरआरबी एएलपी 2019 : सत्यापन के लिए जरूरी दस्तावेज
आरआरबी सीबीटी 1, 2, 3, और दस्तावेज सत्यापन के एडमिट कार्ड
6 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो
शिक्षा प्रमाण पत्र
कार्य अनुभव प्रमाण पत्र
आरक्षण प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
जाति प्रमाण पत्र
जन्म प्रमाण पत्र
आरआरबी एएलपी तकनीशियन 2019: आरआरबी क्षेत्रीय वेबसाइट
रीजन का नाम | वेबसाइट |
आरआरबी गुवाहाटी | |
आरआरबी जम्मू | |
आरआरबी कोलकाता | |
सिकंदराबाद | |
आरआरबी मालदा | |
आरआरबी मुंबई | |
आरआरबी मुजफ्फरपुर | |
आरआरबी रांची | |
आरआरबी पटना |
आरआरबी तिरुअनंतपुरम | |
आरआरबी सिलीगुड़ी | |
आरआरबी गोरखपुर | |
आरआरबी चेन्नई | |
आरआरबी चंडीगढ़ | |
आरआरबी बिलासपुर | |
आरआरबी भुवनेश्वर | |
आरआरबी भोपाल | |
आरआरबी बैंगलोर | |
आरआरबी इलाहाबाद |
अहमदाबाद | |
अजमेर |
आपका बता दें कि आरआरबी एएलपी और टेक्नीशियन भर्ती अभियान के तहत कुल 64 हजार 371 पदों पर नियुक्ति की जानी है। चयनित उम्मीदवारों को 19,900 रुपये का मासिक वेतन और अन्य भत्ते का भुगतान किया जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS