RRB Group D Exam 2021: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए आवेदन संशोधन लिंक हुआ एक्टिव, जानें डिटेल्स

RRB Group D Exam 2021: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी 2019 परीक्षा के लिए आवेदन संशोधन लिंक सक्रिय कर दिया है। फोटोग्राफ या हस्ताक्षर अपलोड करने और आवेदन की स्थिति की चेक के लिए एप्लीकेशन मॉडिफिकेशन लिंक आरआरबी चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर उपलब्ध है। मॉडिफिकेशन लिंक 26 दिसंबर 2021 तक सक्रिय रहेगा।
पिछले आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जिन उम्मीदवारों के आवेदन अमान्य फोटोग्राफ या हस्ताक्षर के आधार पर खारिज कर दिए गए हैं, उन्हें फोटो या हस्ताक्षर को नए सिरे से अपलोड करने का एक आखिरी मौका दिया जाएगा। उम्मीदवार अपना रिजस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि भरकर भी अपने आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं।
आरआरबी ग्रुप डी 2019 परीक्षाआवेदन संशोधन के लिए डायरेक्ट लिंक
आरआरबी ग्रुप डी 2019 परीक्षा: ऐसे करें संशोधन
चरण 1. आरआरबी चंडीगढ़ की आधिकारिक साइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
चरण 2. होम पेज पर उपलब्ध आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2021 संशोधन लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
चरण 4. आपके आवेदन की स्थिति उपलब्ध हो जाएगी।
चरण 5. यदि आवश्यक हो तो दिशानिर्देशों के अनुसार नया फोटोग्राफ या हस्ताक्षर अपलोड करें।
चरण 6. सबमिट पर क्लिक करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
चरण 7. आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
बोर्ड ने उन उम्मीदवारों को सलाह दी है जिनके आवेदन पहले ही स्वीकार किए जा चुके हैं, वे दोबारा आवेदन न करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS