RRB Group D answer key 2022: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए आज से दर्ज कराएं आपत्ति, इतनी देनी होगी फीस

RRB Group D answer key 2022: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए आज से दर्ज कराएं आपत्ति, इतनी देनी होगी फीस
X
RRB Group D answer key 2022 रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने ग्रुप डी की परीक्षा 17 अगस्त से 11 अक्टूबर तक आयोजित करेगा। इसके बाद आज परीक्षा के लिए आंसर-की रिलीज कर दी गई है। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB Group D answer key 2022: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की आंसर-की शुक्रवार को जारी कर दी गई थी। आंसर-की जारी होने के बाद कैंडिडेट्स को आपत्ति जताने का मौका दिया जाएगा। यह प्रक्रिया 15 अक्टूबर यानी आज से शुरू हो गई है। उम्मीदवार रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (Railway Recruitment Board, RRB) की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर 15 अक्टूबर, 2022 से RRB Group D answer key परीक्षा के लिए आंसर-की पर ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों को इसके लिए 19 अक्टूबर, 2022 तक का समय दिया जा रहा है। बता दें कि उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 50 रुपये की फीस का भुगता4न करना होगा। इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों ने अभी इस परीक्षा के लिए आंसर-की को चेक नहीं किया है वे आयोग की वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी देख सकते हैं। कैंडिडेट्स चाहें तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी अपना उत्तर चेक कर सकते हैं।

How to download RRB Group D answer key: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की आंसर-की को ऐसे करें डाउनलोड

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की आंसर-की को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले रेलवे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करें। अब उम्मीदवार होम स्क्रीन पर दिख रहे लॉगिन या आरआरबी ग्रुप डी उत्तर कुंजी अधिसूचना 2022 पर क्लिक करें। लॉगिन पृष्ठ पर पुनर्निर्देशित किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवार अपने पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि डाल कर लॉगिन करे लें। आरआरबी ग्रुप डी उत्तर कुंजी आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी। भविष्य के संदर्भ के लिए आंसर की डाउनलोड करने के बाद उसका एक प्रिंट जरूर निकाल लें।

RRB Group D answer key 2022: आरआरबी ग्रुप डी 2022 परीक्षा 17 अगस्त से 11 अक्टूबर, 2022 तक आयोजित की गई थी। वहीं अब परीक्षा के लिए आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जा चुकी है। इन उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के बाद परीक्षा की फाइनल आंसर-की भी रिलीज की जाएगी। जिसके बाद रिजल्ट भी आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जाएगी।

Tags

Next Story