RRB Group D Answer Key 2022: रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा आज होगी संपन्न, पढ़िये किस डेट तक जारी होगी आंसर-की

RRB Group D Answer Key 2022: आरआरबी ग्रुप डी के पांचवें और आखिरी चरण की परीक्षा आज 11 अक्टूबर को संपन्न होने वाली है। अब लाखों उम्मीदवारों को आंसर-की के जारी होने का इंतजार होगा। उम्मीद की जा रही है कि आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की आंसर-की करीब 15 दिनों के बाद यानी 25 अक्टूबर तक जारी हो सकती है। आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को इस पर आपत्ति जताने का भी मौका दिया जाएगा। आपत्ति के लिए पांच से छह दिनों का समय दिया जाएगा। वहीं वर्ष 2018 में रेलवे ग्रुप डी की 63 हजार पदों पर भर्ती निकली गई थी। इस भर्ती परीक्षा के लिए 1.89 करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। आपको बता दें कि रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2022 के जरिए ग्रुप डी के 1.03 लाख पदों पर नियुक्ती की जाएगी। रेलवे भर्ती बोर्ड की यह परीक्षा पांच चरणों में आयोजित की जाएगी।
अप्रैल 2023 तक रेलवे के 17 जोन में करीब 1 लाख 52 हजार 713 पदों पर बहाली की जाएगी। रेलवे बोर्ड ने 3 अक्टूबर को यह आदेश जारी किया था।
RRB Group D Answer Key 2022: रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के चरण
पहला चरण - 17 August से 25 August तक
दूसरा चरण - 26 August से 8 September तक
तीसरा चरण - 8 September से 19 September तक
चौथा चरण - 19 September से 7 October तक
पांचवां चरण - 6 October से 11 October तक
RRB Group D Answer Key 2022: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा कई शिफ्टों में आयोजित की जा रही है। जिसके कारण नॉर्मलाइजेशन का फॉर्मूला लागू किया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS