RRB Group D Admit Card 2022: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के एडमिट कार्ड आज होंगे जारी, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

RRB Group D Admit Card 2022: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के एडमिट कार्ड आज होंगे जारी, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
X
RRB Group D Exam 2022 Admit Card:रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आज आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की उम्मीद है।

RRB Group D Exam 2022 Admit Card: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आज आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की उम्मीद है। जो उम्मीदवार आरआरएन ग्रुप डी परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

आधिकारिक घोषणा के अनुसार, उम्मीदवार परीक्षा तिथि से चार दिन पहले अपने आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे, जिसका उल्लेख परीक्षा शहर और तिथि अधिसूचना लिंक में किया गया है। आरआरबी ग्रुप डी फेज 1 परीक्षा 17 अगस्त से 25 अगस्त 2022 तक आयोजित की जाएगी।

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा एडमिट कार्ड 2022: ऐसे करें डाउनलोड

चरण 1. आरआरबी की आधिकारिक साइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।

चरण 2. होमपेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3. लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

चरण 4. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

चरण 5. आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी रखें

Tags

Next Story