RRB JE Recruitment 2019: 14033 पदों पर आरआरबी जेई भर्ती 2019 के लिए ऐसे करें आवेदन, मिलेगी मोटी सैलरी

RRB JE Recruitment 2019:
रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway recruitment board) ने नए साल में बेरोजगार लोगों के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका दिया है। आरआरबी (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (Junior engineer) के 14033 पदों पर भर्ती निकाली है। आरआरबी जेई भर्ती 2019 (RRB JE Recruitment 2019) के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 29 दिसंबर 2018 को जारी किया जाएगा। इस भर्ती परीक्षा के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आरआरबी की ऑफिशयल वेबसाइसट www.indianrailways.gov.in पर जाकर 2 जनवरी 2019 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2019 तक चलेगी। आरआरबी जेई भर्ती 2019 (RRB JE Recruitment 2019) के लिए अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो इस पद के लिए आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा के लिए नीचे दी गई जानकारी अवश्य पढ़ें।
Railway Recruitment 2018 / रेलवे में 10वीं पास के लिए सरकारी पाने का सुनहरा मौका, ये है पूरी डिटेल्स
आरआरबी जेई भर्ती 2019 (RRB JE Recruitment 2019) के पदों की संख्या
विभाग - रेलवे भर्ती बोर्ड
पद का नाम - जूनियर इंजीनियर
कुल पदों की संख्या - 14033 पद
जूनियर इंजीनियर - 13034 पद
जूनियर इंजीनियर (आईटी) - 49 पद
डिपो मैटेरियल सुपरीटेंडेंट - 456 पद
कैमिकल और मेटालर्जिकल असिस्टेंट - 494 पद
आरआरबी जेई भर्ती 2019 (RRB JE Recruitment 2019): के लिए न्यूनतम योग्यता
शैक्षणिक योग्यता - उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त संस्था या कॉलेज से इजीनियरिंग का डिप्लोमा या डिग्री पास होनी चाहिए।
राष्ट्रीयता - भारतीय
चयन प्रक्रिया - उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्ष और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।
आयु सीमा - उम्मीदवार की अधिकतम आयु 33 साल हो।
नियुक्ति स्थान - पूरा भारत
आवेदन फीस - सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार को 500 रुपए और बाकी आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 250 रुपए फीस जमा करानी होगी।
आरआरबी जेई भर्ती 2019 (RRB JE Recruitment 2019): लिए आवेदन इस तरह से करें
योग्य उम्मीदवार आरआरबी जेई भर्ती 2019 (RRB JE Recruitment 2019) के लिए वेबसाइट www.indianrailways.gov.in पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
आरआरबी जेई भर्ती 2019 (RRB JE Recruitment 2019) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि - 02 जनवरी 2019
आरआरबी जेई भर्ती 2019 (RRB JE Recruitment 2019) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने अंतिम तिथि - 31 जनवरी 2019
आरआरबी जेई भर्ती 2019 (RRB JE Recruitment 2019) के लिए ऑनलाइन फीस जमा कराने की अंतिम तिथि - 4 फरवरी 2019
महत्वपूर्ण लिंक
आरआरबी जेई भर्ती 2019 (RRB JE Recruitment 2019) के लिए के लिए आवेदन लिंक - यहां क्लिक करें।
नोट - इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले पूरा नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए लिंक
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS