RRB JE Result 2019: आरआरबी सीबीटी 1 का रिजल्ट जल्द होगा घोषित, ऐसे करें डाउनलोड

RRB JE Result 2019: आरआरबी जूनियर इंजीनियर भर्ती की परीक्षा 2019 का रिजल्ट (RRB JE Result) जल्द घोषित किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board) द्वारा आरआरबी जेई सीबीटी 1 रिजल्ट 2019 (RRB JE CBT 1 Result 2019) इस सप्ताह या अगले सप्ताह में आरआरबी की आधिकारिक साइट rrcb.gov.in पर जारी किया जाएगा। हालांकि अभी तक रिजल्ट (RRB JE Result 2019) की कोई तारीख जारी नहीं की गई है।
इससे पहले आरआरबी ने एक नोटिफिकेशन जारी किया था। उसमें कहा था कि आरआरबी जेई सीबीटी 1 रिजल्ट (RRB JE CBT 1 Result) को अंतिम रूप दे रहे है और आरआरबी जेई सीबीटी 2 के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवरों का नाम जल्द ही जारी किए जाएंगे।
आपका बता दें कि आरआरबी जेईई सीबीटी 1 परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण की परीक्षा यानि सीबीटी 2 के लिए बुलाया जाएगा। आरआरबी सीबीटी 2 परीक्षा 2019 की तारीख और एडमिट कार्ड रिजल्ट के बाद जारी किए जाएंगे।
इंडिया टूडे के मुताबिक आरआरबी जेई रिजल्ट 2019 इस सप्ताह के अंत तक या अगले सप्ताह जारी होने की उम्मीद लगाई जा रही है। उम्मीदवार आरआरबी जेई रिजल्ट घोषित होने के बाद नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआरबी जेई सीबीटी 1 2019 (RRB JE CBT 1 Result 2019) : ऐसे करें डाउनलोड
चरण 1: सबसे पहले उम्मीदवार अपनी क्षेत्रीय आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट rrcb.gov.in पर जाएं।
चरण 2. वेबसाइट के होम पेज पर दिए गई क्षेत्रीय वेबसाइटों में से आपने जिस क्षेत्र से परीक्षा दी है उस पर क्लिक करें।
चरण 3: वेबसाइट के होमपेज पर दिख RRB JE Result 2019 के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4: क्लिक करने पर नया पेज खुल जाएगा, उम्मीदवार उसमें मांगी हुई जानकारी दर्ज कर समबिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 5: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, उसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।
आरआरबी जेई सीबीटी 2 परीक्षा पैटर्न
आरआरबी जेई सीबीटी 2 परीक्षा में कुल 150 सवाल पूछे जाएंगे, इनको हल करने के लिए उम्मीदवार को 2 घंटे का समय मिलेगा। सभी सवाल मल्टिपल च्वॉइस होंगे। इस परीक्षा में भौतिक और रसायन विज्ञान, सामान्य जागरूकता, पर्यावरण की मूल बातें और प्रदूषण नियंत्रण, कंप्यूटर और अनुप्रयोगों की मूल बातें और तकनीकी क्षमता से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS