RRB NTPC Result 2022: रेलवे ने जारी किया स्किल परीक्षा का परिणाम, देखें डायरेक्ट लिंक

Indian Railway Recruitment 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2022 (RRB NTPC Result) की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टाइपिंग कौशल को जांचने के लिए आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब आरआरबी अजमेर की आधिकारिक वेबसाइट rrbajmer.gov.in पर या किसी भी क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं।
RRB NTPC Result 2022: इन पदों पर होंगी नियुक्तियां
इस भर्ती अभियान में जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर टाइम कीपर, ट्रेनी क्लर्क, कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, ट्रैफिक असिस्टेंट, गुड्स गार्ड, सीनियर कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर अकाउंट के 10000+ पद भरे जाएंगे। इस भर्ती में भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रीय रेलवे और उत्पादन इकाइयों में सहायक सह टाइपिस्ट, वरिष्ठ टाइम कीपर, वाणिज्यिक अपरेंटिस और स्टेशन मास्टर के पद भी शामिल है।
RRB NTPC Result 2022: इस दिन आयोजित हुई थी परीक्षा
आरआरबी एनटीपीसी 2022 परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टाइपिंग कौशल मोड में 27 अगस्त, 2022 को आयोजित की गई थी।
नीचे हमने उन चरणों का उल्लेख किया है जिनके माध्यम से उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2022 की जांच कर सकते हैं।
स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें
RRB NTPC Result 2022: कौशल परीक्षा परिणाम की जांच कैसे करें
- आरआरबी की आधिकारिक साइट पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए "Skill Test" लिंक के लिए RRB NTPC रिजल्ट 2022 पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण भरें करें और सबमिट के टैब पर क्लिक करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- भविष्य में जरूरत के लिए रिजल्ट की एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS