RRB Recruitment: आरआरबी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जनवरी 2020 में होगा घोषित

RRB Recruitment: आरआरबी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जनवरी 2020 में होगा घोषित
X
RRB Recruitment: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा साल 2018-19 में निकली भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जनवरी 2020 में घोषित किया जाएगा, रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बताया है।

RRB Recruitment: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आरआरबी भर्ती 2018-19 परीक्षाओं का रिजल्ट जनवरी 2020 में जारी जारी किया जाएगा। रेल मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने संसद में पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि आरआरबी को देश के सबसे बड़े नियोक्ताओं के रूप में जाना जाता है, साल 2020 में तीन लाख से अधिक उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

गोयल ने बताया कि इन 3 लाख पदों में से, कुल 2,621 पदों को राजपत्रित अधिकारी स्तर पर और 3,03,606 पदों को गैर-राजपत्रित पदों के लिए भरा जाएगा। इसमें 2018 और 2019 में आयोजित कई परीक्षाओं का अंतिम रिजल्ट भी शामिल होगा। उन्होंने आगे कहा कि 2018 और 2019 में जारी नोटिफिकेशन के पर 74,507 पदों के पैनल अभी तक घोषित किए गए हैं और 2020 में बैलेंस पैनल घोषित किए जाएंगे।


रेल मंत्री ने कहा कि आरआरबी द्वारा ग्रुप सी भर्ती के 36871 पदों के लए भर्ती प्रक्रिया चल रही है और इन के लिए पैनलों की आपूर्ति वर्ष 2020 तक होने की संभावना है और आरआरबी लेवल 1 के 1,03,768 पदों के लिए लगभग 1.15 करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।

साल 2018 और 2019 में कुल 2,83,674 पदों को भरने के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। साल 2018 में जारी नोटिफिकेशन के माध्यम से 77,909 ग्रुप सी और लेवल 1 के पदों पर कुल 63,202 पदों को भरा गया। 2019 में जारी नोटिफिकेशन के माध्यम से, कुल 38,794 ग्रुप सी और लेवल 1 के 1,03,768 भरा जाएगा।


वर्तमान में रेलवे में कुल 15.24 लाख कर्मचारी हैं, जिनमें से 17,938 राजपत्रित और 15,06,189 गैर-राजपत्रित पदों पर हैं। आरक्षित श्रेणियों में एसटी वर्ग के कम से कम 1,196 और 95,836 राजपत्रित और गैर-राजपत्रित पदों पर कार्यरत हैं। आरक्षित श्रेणियों के तहत, 2.63 लाख से अधिक नामांकन वाले ओबीसी उम्मीदवारों के पास लीड के अनुसार 2.07 लाख एससी श्रेणी के उम्मीदवार हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story