RRC Group Exams: आरआरसी ग्रुप डी परीक्षा की तारीख हुई घोषित, जानें डिटेल्स

RRC Group Exams: आरआरसी ग्रुप डी परीक्षा की तारीख हुई घोषित, जानें डिटेल्स
X
RRC Group Exams: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों को राहत देते हुए बुधवार को आरआरसी ग्रुप डी परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है।

RRC Group Exama: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों को राहत देते हुए बुधवार को आरआरसी ग्रुप डी परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। आरआरबी पोर्टल पर उपलब्ध नोटफिकेशन के अनुसार आरआरसी ग्रुप डी परीक्षा 23 फरवरी 2022 से शुरू होगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी।

आरआरबी ने परीक्षा नोटिस में कहा है कि सीईएन संख्या आरआरसी-01/2019 में दिए गए विवरण के अनुसार सीबीटी 23 फरवरी 2022 से कई चरणों में अस्थायी रूप से शुरू होगा, जो मौजूदा परिस्थितियों और समय-समय पर जारी सरकारी दिशानिर्देशों के अधीन कोविड -19 महामारी से निपटने के मद्देनजर जारी किया जाएगा।

जिन उम्मीदवारों के आवेदन पत्र गलत फोटोग्राफ और हस्ताक्षर के आधार पर खारिज कर दिए गए हैं, उन्हें एक और मौका देने के लिए आरआरबी 15 से 26 दिसंबर तक एक संशोधन लिंक खोलेगा। आरआरबी का कहना है कि कुल 4,85,607 आवेदन खारिज कर दिए गए हैं।

उम्मीदवारों को सूचित किया गया है कि आरआरसी ग्रुप डी परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी किए जाएंगे। ई-कॉल लेटर डाउनलोड करना परीक्षा शहर और तारीख सूचना लिंक में उल्लिखित सीबीटी तिथि से 4 दिन पहले से शुरू हो जाएगा।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से 1 लाख से अधिक खाली को भरा जाएगा। इस बीच आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा रिजल्ट 15 जनवरी तक आने की उम्मीद है। एक करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था जो दिसंबर 2020 से जुलाई 2021 तक आयोजित की गई थी।

Tags

Next Story