RRC Group D Exam: आरआरसी ग्रुप डी परीक्षा का शेड्यल जल्द होगा जारी, जानें डिटेल्स

RRC Group D Exam: आरआरसी ग्रुप डी परीक्षा का शेड्यूल जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। एक बार शेड्यल जारी होने के बाद जिन उम्मीदवारों ने आरआरसी ग्रुप डी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे रेलवे भर्ती प्रकोष्ठों (RRC) की आधिकारिक वेबसाइटों पर परीक्षा तिथियां चेक कर सकते हैं।
दिसंबर 2020 में रेलवे अधिकारियों ने कहा था कि आरआरबी एनटीपीसी प्रथम चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा समाप्त होने के बाद आरआरसी ग्रुप डी परीक्षा शुरू होगी। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा दिसंबर 2020 से जुलाई 2021 तक आयोजित की गई थी।
दोनों आरआरसी ग्रुप डी और आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2019 में अधिसूचित की गई थी। दिसंबर 2020 में, यह अनुमान लगाया गया था कि आरआरसी ग्रुप डी कंप्यूटर आधारित परीक्षा जून 2021 में शुरू होगी। हालाँकि, कुछ महीने बाद कोविड 19 मामलों में अचानक उछाल के कारण चल रही आरआरबी एनटीपीसी परीक्षाएँ रुक गईं। अप्रैल-जून के बीच कोई परीक्षा आयोजित नहीं की गई थी।
रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ ने ने परीक्षा नोटिफिकेशन में कहा कि आरआरसी ग्रुप डी परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) होगी। रेलवे प्रशासन सीबीटी को सिंगल या मल्टी स्टेज मोड में आयोजित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। सीबीटी में अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) से गुजरना होगा। इसके बाद होगा दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा होगी।
आरआरसी ग्रुप डी परीक्षा शेड्यूल जारी हनो के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड, यात्रा पास और अन्य संबंधित दस्तावेज डाउनलोड कर सकेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS