RRC Group D Recruitment 2019: आरआरसी ग्रुप डी के 1,03,769 पदों पर आज से करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल्स

RRC Group D Recruitment 2019: आरआरसी ग्रुप डी के 1,03,769 पदों पर आज से करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल्स
X
RRC Group D Recruitment 2019: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने नए ग्रुप डी के 1 लाख पदों के लिए वस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। रेलवे ने इस बार ग्रुप डी के 1 लाख 3 हजार 769 पदों पर भर्ती निकाली है।

RRC Group D Recruitment 2019: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (Railway recruitment cell) ने इस बार ग्रुप डी के 1 लाख 03 हजार 769 पदों पर भर्ती निकाली है। आरआरसी ग्रुप डी भर्ती 2019 (RRC Group D Recruitment 2019) के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आज यानी 12 मार्च शाम 5.00 बजे से आवेदन कर सकते हैं।

आरआरसी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक आरआरसी ग्रुप डी 2019 (RRC Group D Recruitment 2019) का विस्तृत नोटिफिकेशन मार्च 2019 को शाम बजे जारी किया जाएगा। इस बार आरआरसी का नोटिफिकेशन ( RRC - 01/2019 ) जारी होगा।

आरआरसी ग्रुप डी भर्ती 2019 के लिए वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जिन्होनें किसी मान्यता प्राप्त संस्था या स्कूल 10वीं पास कर रखी हो और जिनकी न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 33 साल हो।

आरआरसी ग्रुप डी भर्ती 2019 में उम्मीदवारों का चयन चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के आधार पर किया जाएगा। कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

कंप्यूटर आधारित परीक्षा में मार्क्स नॉर्मलाइजेशन की पद्धति अपनाई जाएगी। पीईटी परीक्षा के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा में कुल पदों के तीन गुना उम्मीवार सफल होंगे। कंप्यूटर आधारित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। एक गलत उत्तर का 1/3 अंक काटा जाएगा।

आरआरसी ग्रुप डी भर्ती 2019 के तहत ट्रैक मेंटेनर, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल व एस एंड टी विभाग में हेल्पर व असिस्टेंट, प्वाइंट्समैन पदों के खाली पदों को भरा जाएगा। आपको बता दें कि इस बार रेलवे भर्ती सेल इस भर्ती को आयोजित कराएगी। रेल मंत्रालय ने रेलवे में ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए आरआरसी (रेलवे रिक्रूटमेंट सेल) का गठन किया है।

महत्वपूर्ण तिथियां

नोटफिकेशन जारी होने की तिथि - 23 फरवरी 2019

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि - 12 मार्च 2019 (शाम 5.00 बजे से)

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 12 अप्रैल 2019

ऑनलाइन आवेदन फीस जमा कराने की अंतिम तिथि - 23 अप्रैल 2019

कंप्यूटर आधारित परीक्षा - सिंतबर अक्टबर (संभावित)

आरआससी की ऑफिशियल वेबसाइट्स

Central Railway:

North Western Railway:

Eastern Railway:

Southern Railway:

East Central Railway:

South Central Railway:

East Coast Railway:

South Eastern Railway:

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story