RRB Group D Admit Card 2019: आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी, ऐसे करें डाउनलोड

RRB Group D Admit Card 2019: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा ग्रुप डी भर्ती की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के एडमिट कार्ड (RRB Group D Admit Card) अक्टूबर में जारी किए जाने की उम्मीद है। जिन उम्मीदवारों ने आरआरबी ग्रुप डी 2019 (RRB Group D 2019) के लिए आवेदन किया है, वे रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट या ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in के माध्यम से एडमिट कार्ड (RRB Group D Admit Card 2019) डाउनलोड कर सकेंगे।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2019 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे परीक्षा का स्थान, परीक्षा की तिथि और समय, उम्मीदवार का पूरा नाम आदि एडमिट कार्ड पर अंकित होगा। उम्मीदवार के पास परीक्षा केंद्र पर एक आईडी प्रूफ के साथ एडमिट कार्ड होना जरूरी है, क्योंकि आरआरबी परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवार को शामिल नहीं किया जाएगा।
एक बार जारी होने वाले ग्रुप डी सीबीटी के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाना होगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि वे आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड मेल या डाक द्वारा नहीं भेजे जाएंगे।
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2019 (RRB Group D Admit Card 2019): ऐसे करें चेक
चरण 1: आरआरबी (रेलवे भर्ती बोर्ड) की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएँ
चरण 2: वेबसाइट होमपेज पर दिए हुए'Recruitment' टैब पर क्लिक करें।
चरण 3: पर क्लिक करने के बाद RRB Group D Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4: इसके बाद उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें।
चरण 5: उस आरआरबी क्षेत्र का चयन करें जिसके लिए आपने आवेदन किया है
चरण 6: आवश्यक विवरण जैसे कि रजिस्ट्रेशन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
चरण 7: एक बार आवश्यक विवरण दर्ज करने के बाद, सबमिट बटन पर क्लिक करें
चरण 8: आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी के लिए एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
चरण 9: आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर प्रिंटआउट लें।
आपको बता दें आर रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी भर्ती 2019 के तहत सहायक, ट्रैक मेंटेनर आदि के पदों के लिए 1 लाख से ज्यादा खाली पदों को भरने के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती अभियान के लिए परीक्षा का आयोजन अक्टूबर में किया जाना है।
आरआरबी ग्रुप डी 2019: परीक्षा पैटर्न
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा कुल 100 अंकों के साथ कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) होगी। उम्मीदवारो से सामान्य विज्ञान और गणित (प्रत्येक के 25 अंक), सामान्य जागरूकता और 20 अंक के लिए करंट अफेयर्स, सामान्य अंकगणित, तार्किक क्षमता और 30 अंकों के लिए तर्क से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। सीबीटी टेस्ट के लिए कुल अवधि 90 मिनट होगी। उम्मीदवारों को ध्यान देना होगा कि सीबीटी में गलत उत्तरों के लिए नकारात्मक अंकन होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए वेटेज प्रत्येक सवाल के लिए आवंटित अंकों का एक तिहाई होगा। सीबीटी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के एक भाग के रूप में दस्तावेज़ सत्यापन के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए पात्र होंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS