RSMSSB Stenographer Admit Card 2021: आरएसएमएसएसबी स्टेनोग्राफर परीक्षा के एडमिट कार्ड आज होंगे जारी, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

RSMSSB Stenographer Admit Card 2021: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) स्टेनोग्राफर की चरण 1 भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड आज 12 मार्च 2021 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, जिन उम्मीदवारों ने आरएसएमएसएसबी स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
शेड्यूल के अनुसार बोर्ड 21 मार्च 2021 को स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा दो पालियों में आयोजित करेगा। पेपर 1 सुबह 8 से 11 बजे तक आयोजित किया जाएगा। पेपर 2 दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
आरएसएमएसएसबी स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड 2021: ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं
चरण 2. होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करना होगा जो एडमिट कार्ड डाउनलोड के बारे में बताता है।
चरण 3. डिस्प्ले स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा
चरण 4. उम्मीदवार मांगी हुई जानकारी डालकर लॉगिन करें।
चरण 5. आरएसएमएसएसबी स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड 2021 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS