Sarkari Naukri 2022: देश के इन मंत्रालयों से लेकर विभागों में 10वीं पास को भी मिलती है सरकारी नौकरी, अच्छी खासी होती है सैलरी

Sarkari Naukri: ज्यादातर युवा दिन रात मेहनत करके सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) पाने की इच्छा रखते हैं। 10वीं पास युवाओं के लिए केंद्र और राज्य सरकार के कई विभाग और मंत्रालयों में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। जिनमें वेतन भी अच्छा मिलता है। आज हम आपको बताएंगे कि किन किन विभागों में 10वीं पास आवेदन कर सकते हैं। 10वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेवा, रेलवे, तटरक्षक, पुलिस विभाग में हर साल भर्ती निकलती है।
भारतीय सेना भर्ती 2022
भारतीय सेना ने 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका दिया है। जबलपुर स्थित ग्रेनेडिर्स रेजीमेंटल सेंटर में कुक, रेंज चौकीदार और सफाईवाला के कुल 14 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए है। म्मीदवारों को अधिकारिक वेबसाइट indianarmy.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 मई है।
वेतन
कुक- 19,900 रुपए प्रति महीना
अन्य पद- 18,000 रुपए प्रति महीना
सैनिक स्कूल भर्ती 2022
सैनिक स्कूल में नॉन टीचिंग स्टाफ कैटेगरी के पदों भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://www.sainikschooltilaiya.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि 23 अप्रैल 2022 है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 24 पदों भर्ती की जाएगी।
यूपी पुलिस भर्ती 2022 (UP Police Bharti)
उत्तर प्रदेश पुलिस ने एसआई और एएसआई के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 243 पदों पर भर्ती की जाएगी।
रेलवे भर्ती 2022 (Railway Bharti 2022)
रेलवे भर्ती सेल (RRC) ने पूर्वी रेलवे के लिए अप्रेंटिस के 2792 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आरआरसीसीआर की आधिकारिक वेबसाइट rrcer.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया कल से शुरू होगाी। जो 10 मई 2022 तक चलेगी।
भारतीय वायु सेना भर्ती 2022
भारतीय वायु सेना ने ग्रुप सी (Group C) पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के माध्यम से हाउस कीपिंग स्टॉफ, मल्टी टास्किंग स्टाफ, कुक, कारपेंटर और हिंदी टाइपिस्ट के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। उम्मीदवार विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 30 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS