SBI PO Admit Card 2020:एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड कब जारी होगा, जानिए...

SBI PO Admit Card 2020: भारतीय स्टेट बैंक को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती परीक्षा 2020 के लिए एडमिट कार्ड एक दो दिन में जारी करने की उम्मीद है। एक बार एडमिट कार्ड जारी हो जाने के बाद, उम्मीदवार जो एसबीआई पीओ भर्ती परीक्षा 2020 के लिए पंजीकरण कर चुके हैं, वे अपने एडमिट कार्ड sbi.co.in पर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।
बैंक 31 दिसंबर 2020 और 2 जनवरी, 4, और 5, 2021 को ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करेगा। जिसके परिणाम जनवरी 2021 के तीसरे सप्ताह में घोषित किए जाएंगे। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे, वे मुख्य परीक्षा पात्र होंगे। एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा 29 जनवरी 2021 को आयोजित की जाएगी। जिसके रिजल्ट फरवरी 2021 के तीसरे या चौथे सप्ताह में जारी किए जाएंगे।
प्रोबेशनरी ऑफिसर के 2000 खाली पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है, जिनमें से सामान्य के लिए 810 पद, ओबीसी के लिए 540 पद, एससी के लिए 300, ईडब्ल्यूएस के लिए 200 और एसटी वर्ग के लिए 150 हैं।
उम्मीदवार, जारी होने के बाद एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड 2020 ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं
चरण 2. होमपेज पर, करियर सेक्शन में जाएं और एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. डिस्प्ले स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
चरण 4. अपने क्रेडेंशियल्स और लॉगिन करना होगा।
चरण 5. एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड 2020 स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
चरण 6. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS