SEBI Grade A Result 2021: सेबी ग्रेड ए फेज 1 परीक्षा के रिजल्ट किए घोषित, यहां से करें चेक

SEBI Grade A Result 2021: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने ग्रेड ए भर्ती परीक्षा 2020 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। सेबी ग्रेड ए चरण 1 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर रिजल्ट घोषित कर दिया है।
सेबी ने 17 जनवरी 2021 को एसईबीआई ग्रेड ए चरण 1 परीक्षा 2020-21 का आयोजन देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया था। परीक्षा ग्रेड ए (सामान्य, कानूनी, सूचना प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, अनुसंधान और आधिकारिक भाषा धाराओं) में अधिकारियों की भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है।
सेबी ग्रेड ए फेज 1 रिजल्ट 2021 चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक
सेबी ग्रेड ए फेज 1 रिजल्ट 2021: ऐसे करें चेक
चरण 1. सेबी की आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर लॉग ऑन करें
चरण 2. होमपेज पर, "कैरियर" टैब पर क्लिक करें।
चरण 3. इसके बाद उम्मीदवार "SEBI Recruitment Exercise for Officer Grade A (Assistant Manager) 2020 - Results of Phase I online exam held on January 17, 2021" लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4. स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल खुल जाएगी और उम्मीदवार उसमें अपना रोल नंबर देख लें।
चरण 5. इसे डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए इसका प्रिंट आउट लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS