MP Budget Announcement 2023: युवाओं को दी जाएंगी 1 लाख जॉब्स, टॉपर लड़कियों को मिलेंगी ई-स्कूटी

MP Budget Announcement 2023: युवाओं को दी जाएंगी 1 लाख जॉब्स, टॉपर लड़कियों को मिलेंगी ई-स्कूटी
X
MP Budget Announcement 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा में 1 मार्च को बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट में शिक्षा और नौकरी के क्षेत्र में भी कई बड़ी घोषणाएं की हैं।

MP Budget Announcement 2023: मध्य प्रदेश विधासभा में 1 मार्च को बजट पेश किया गया। राज्य के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट पेश किया। उन्होंने शिक्षा और नौकरी के क्षेत्र में भी कई घोषणाएं कीं। उन्होंने दावा किया कि सरकार राज्य के एक लाख युवाओं को नौकरी देगी। साथ ही, बजट में किसी नए टैक्स का भी ऐलान नहीं किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने अपने बजट भाषण में कहा कि लाडली बहन योजना के तहत हितग्राहियों को एक हजार रुपये प्रति माह दिया जाएगा। इसके साथ ही राज्य के 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। देवड़ा ने कहा कि घुमंतू जाति के लिए मुख्यमंत्री कौशल योजना शुरू की जाएगी। इस योजना के लिए 252 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

College topper छात्राओं के लिए ई-स्कूटी

वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में राज्य की लड़कियों को हौंसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि कॉलेजों की टॉपर छात्राओं को ई-स्कूटी गिफ्ट की जाएंगी। जगदीश देवड़ा ने कहा कि स्कूलों में खाली पदों को जल्द भरा जाएगा और सिंगरौली में खनन कॉलेज खोलने की भी प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।

MBBS की सीटों में होगी बढ़ोत्तरी

इसके साथ ही वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने आगे कहा कि MBBS की सीटों में भी बढ़ोत्तरी की जाएगी। अभी MBBS सीटों की कुल संख्या 2055 है, इसको बढ़ाकर 3605 कर दिया जाएगा। किसानों के सरकारी संस्थाओं से लिए गए कर्ज के ब्याज भी राज्य सरकार ही चुकाएगी। इंदौर और भोपाल मेट्रो के लिए 710 करोड़ रुपये का भी प्रावधान किया गया है।

महिलाओं के लिए भी की घोषणाएं

बजट में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर पूरा जोर दिया गया है। लाडली लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 929 करोड़ रुपये और महिला स्वं सहायता समूहों के लिए 660 करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव बजट में पेश किया गया है। इस योजना के तहत महिलाओं को 1 हजार रुपये महीने देने का भी ऐलान किया गया है।

Tags

Next Story