SSC CPO Exam 2020: सब इंस्पेक्टर बनने के लिए ऐसे करें तैयारी

SSC CPO Exam 2020: सब इंस्पेक्टर बनने के लिए ऐसे करें तैयारी
X
दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में भर्ती की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस फोर्स में सब-इंस्पेक्टर पदों के 1564 पदों के लिए वैकेंसीज निकाली हैं। इसमें महिला और पुरुष के आधार पर पदों की संख्या तय की गई है।

दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में भर्ती की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस फोर्स में सब-इंस्पेक्टर पदों के 1564 पदों के लिए वैकेंसीज निकाली हैं। इसमें महिला और पुरुष के आधार पर पदों की संख्या तय की गई है। चयनित होने वाले कैंडिडेट्स की पे स्केल उनके पद के अनुसार तय की जाएगी। पहले पेपर का एग्जाम 29 सितंबर, 2020 से 5 अक्टूबर, 2020 के बीच आयोजित किया जाएगा।

वैकेंसीज डिटेल

कुल पदों की संख्या : 1564 पद

सब इंस्पेक्टर (पुरुष) - दिल्ली पुलिस : 91 पद

सब इंस्पेक्टर (महिला) - दिल्ली पुलिस : 78 पद

सब इंस्पेक्टर, जीडी (पुरुष) - सीएपीएफ : 1342 पद

सब इंस्पेक्टर, जीडी (महिला) - सीएपीएफ : 53 पद

क्वालिफिकेशन-एज लिमिट

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले आवेदक के पास देश की किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री आवश्यक है। साथ ही, कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं एससी-एसटी कैंडिडेट्स के लिए अधिकतम आयु-सीमा में 5 साल, ओबीसी को 3 साल और दिव्यांग कैंडिडेट्स को 10 साल की छूट का प्रावधान किया गया है।

एग्जाम पैटर्न

कैंडिडेट्स का चयन पेपर-1, पेपर-2 और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाता है। इस एग्जाम में दो पेपर होते हैं।

पेपर-1: पहले पेपर का एग्जाम 29 सितंबर, 2020 से 5 अक्टूबर, 2020 के बीच में होगा। पहला पेपर 2 घंटे का होगा, जिसमें कुल 200 अंकों के सवाल पूछे जाते हैं। पहले पेपर में चार पार्ट हैं, जिसमें जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से 50 मार्क्स के 50 सवाल, जनरल नॉलेज और जनरल अवेयरनेस से 50 मार्क्स के 50 सवाल, क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड से 50 मार्क्स के 50 सवाल और इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन से भी 50 मार्क्स के 50 सवाल पूछे जाएंगे। इसमें ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाते हैं। सवाल हिंदी और अंग्रेजी भाषा में होंगे।

पेपर-2:पेपर-2 का एग्जाम 01 मार्च, 2021 को होगा। इसमें इंग्लिश लैंग्वेज और कॉम्प्रिहेशन से जुड़े 200 मार्क्स के 200 सवाल पूछे जाएंगे। इसके लिए दो घंटे का समय निधारित किया गया है। पेपर-1 और पेपर-2 में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी किया गया है। गलत सवाल पर 0.25 मार्क्स काट लिए जाएंगे, इसलिए सवालों का जवाब सावधानीपूर्वक ही दें। फिजिकल टेस्ट से संबंधित जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।

आवेदन शुल्क

इसके लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड के माध्यम से 100 रुपए फीस का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी, महिलाओं और पूर्व कर्मचारियों को फीस का भुगतान नहीं करना होगा।

ऑनलाइन आवेदन

ऑनलाइन आवेदन के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.nic.in साइट पर विजिट करना होगा। इसके बाद होमपेज पर लॉगइन टैब पर क्लिक करें। नए यूजर को रजिस्ट्रेशन करने के लिए जानकारी भरनी होगी। इसके बाद 3 स्टेप में फॉर्म फिल किया जा सकता है। इसमें पहले बेसिक डिटेल्स, इसके बाद कॉन्टैक्ट और फिर फोटो और सिग्नेचर अपलोड करना होगा।

अगर आप पहले से यूजर हैं तो आप सीधे जाकर फॉर्म भर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन आईडी बन जाने के बाद आप होम पेज पर अप्लाई बटन पर क्लिक करें। जानकारी भरने के बाद आवेदन शुल्क जमा करना होगा। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आपकी मेल आईडी और मोबाइल नंबर सही हो। साथ बैंक चालान और सबमिट किए गए फॉर्म का प्रिंट ले लें। एग्जाम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट और नोटिफिकेशंस जरूर देख लें।

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत : 17 जून, 2020 से

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 16 जुलाई, 2020

ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 18 जुलाई, 2020

चालान से आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 22 जुलाई, 2020

परीक्षा की तारीख (पेपर-1) : 29 सितंबर से 05, 2020 अक्टूबर के बीच

परीक्षा की तारीख (पेपर-2) : 01 मार्च, 2021

एप्स के संग करें तैयारी

एसएससी सीपीओ एग्जाम की तैयारी के लिए एप्स की मदद भी ले सकते हैं। इससे एग्जाम की तैयारी को पुख्ता करने में और मदद मिलेगी।

एसएससी सीपीओ एसआई प्रिपरेशन टेस्ट:जो स्टूडेंट्स तैयारी के लिए मॉक टेस्ट देना चाहते हैं, वे इस एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां पर सिलेबस के हिसाब से सेक्शन वाइज मॉक टेस्ट की सुविधा दी गई है। मॉक टेस्ट से अपनी एक्यूरेसी और स्पीड को जांचने में आपको मदद मिल सकती है। अगर आप सिलेबस के हिसाब से भी तैयारी करते हैं, तो इससे आपको मदद मिल सकती है। इसमें जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड और इंग्लिश के सिलेबस को कवर किया गया है। इसके अलावा, फोरम में दूसरे तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के साथ टिप्स-ट्रिक्स को लेकर चर्चा कर सकते हैं। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

ऑनलाइन तैयारी एप:इस एग्जाम की तैयारी में यह भी उपयोगी साबित हो सकता है। इससे आपको करेंट अफेयर्स और मॉक टेस्ट में मदद मिल सकती है। यहां पर स्टूडेंट्स को करेंट अफेयर्स और जीके से संबंधित प्रतिदिन डेली क्वेश्चंस और क्विज मिलते हैं। अगर आप चाहें, तो माह और टॉपिक के हिसाब से भी इसे सेलेक्ट कर सकते हैं। इसमें लेटेस्ट एग्जाम पैटर्न के हिसाब से फुल मॉक के साथ सॉल्यूशंस भी दिए गए हैं। साथ ही स्टूडेंट्स यहां पर क्वेश्चंस बैंक का लाभ भी उठा सकते हैं। यहां पर स्टडी मैटीरियल अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही भाषाओं में उपलब्ध हैं। यह एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

Tags

Next Story