एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर की और मार्क्स आज होंगे जारी, ssc.nic.in से कर पाएंगे डाउनलोड

SSC Delhi Police Constable Answer Key 2021: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दिल्ली पुलिस के लिए कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव (पुरुष और महिला) के पद के लिए ऑनलाइन परीक्षा की आंसर की और मार्क्स जारी किए जाएंगे। एक बार जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर फाइनल आंसर और मार्क्स डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर की और एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल मार्क्स एसएससी की वेबसाइट पर 15 अप्रैल 2021 तक उपलब्ध रहेंगे। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके दिल्ली पुलिस फाइनल आंसर की और दिल्ली पुलिस कांस्टेबल मार्क्स डाउनलोड कर पाएंगे।
एसएससी दिल्ली पुलिस परीक्षा 27 नवंबर से 16 दिसंबर तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की 27 दिसंबर को जारी की गई थी और 31 दिसंबर 2020 तक आपत्ति आमंत्रित की गई थी। एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 15 मार्च 2021 को घोषित किया गया था।
रिजल्ट नोटिफिकेशन के अनुसार 67740 उम्मीदवार फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट (पीई एंड एमटी) के लिए सफल किया गया है। योग्य उम्मीदवारों को दिल्ली पुलिस कांस्टेबल पीई और एमटी विवरण जैसे दिनांक, समय और स्थान के बारे में सूचित किया जाएगा। दिल्ली में केवल दिल्ली पुलिस द्वारा शारीरिक परीक्षण किया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS