SSC MTS Paper II Admit Card 2019: एसएससी एमटीएस पेपर -II एडमिट कार्ड जानिए कब होंगे जारी, ssc.nic.in से करें डाउनलोड

SSC MTS Paper II Admit Card 2019: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती के पेपर- II की परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे। एसएससी एमटीएस पेपर I रिजल्ट 2019 के बाद एसएससी एमटीएस पेपर II एडमिट कार्ड 2019 जारी किए जाएंगे। एसएससी एमटीएस 2019 पेपर II एडमिट कार्ड एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर अपलोड किए जाएंगे।
एसएससी एमटीएस 2019 पेपर -II (वर्णनात्मक पेपर) 24 नवंबर 2019 को कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाएगी। एसएससी एमटीएस 2019 पेपर -II परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी समेत 23 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
एसएससी 5 नवंबर 2019 को एमटीएस पेपर -1 2019 ऑनलाइन परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा, इस लिए एसएससी एमटीएस पेपर II एडमिट कार्ड नवंबर के तीसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद लगाई जा रही है। एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, एसएससी एमटीएस पेपर I परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट https://ssc.nic.in/ से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी एमटीएस पेपर II एडमिट कार्ड 2019 (SSC MTS Paper II Admit Card 2019): ऐसे करें डाउनलोड
चरण 1. उम्मीदवार सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर जाएं।
चरण 2. मुख्यपष्ठ पर दिए हुए उस लिंक पर क्लिक करें जो Download SSC MTS Paper II Admit Card लिंक के बारे में बताता है।
चरण 3. फिर उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य जानकारी डालकर लॉगिन करें।
चरण 4. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा। उसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट निकाल लें।
एसएससी एमटीएस पेपर -1 2019 परीक्षा 2 अगस्त 2019 से 22 अगस्त 2019 तक ऑनलाइन (सीबीटी) आयोजित की गई थी और श्रीनगर उम्मीदवारों के लिए परीक्षा 27 सितंबर 2019 को जम्मू में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में करीब 19 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे।
एसएससी एमटीएस पेपर -II परीक्षा कुल 50 अंक की होगी। इसमें उम्मीदवारों को एक लघु निबंध या पत्र लिखना आवश्यक होगा। इस परीक्षा के लिए उम्मीदवार को 30 मिनट का समय मिलेगा। यह परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी और संविधान की आठवीं लिस्ट में उल्लिखित अन्य भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
एसएससी एमटीएस पेपर -II परीक्षा 2019 भाषा-वार
विषय कोड | विषय नाम |
01 | हिंदी |
02 | अंग्रेजी |
03 | असमिया |
04 | बंगाली |
05 | बोडो |
06 | डोगरी |
07 | गुजराती |
08 | कन्नड |
09 | कश्मीरी |
10 | कोंकणी |
11 | मैथली |
12 | मलयालम |
13 | मणिपुरी |
14 | मराठी |
15 | नेपाली |
16 | उडिया |
17 | पंजाबी |
18 | संस्कृत |
19 | संथाली |
20 | सिंधी |
21 | तमिल |
22 | तेलगू |
23 | उर्दू |
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS