Viral Video: बुजुर्ग व्यक्ति की मदद के लिए अजनबी महिला ने बढ़ाया हाथ, वीडियो देख चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

Viral Video: इस भागदौड़ भरी जिंदगी में जब हम सभी सोशल मीडिया पर व्यस्त हैं और सभी को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं, तो दयालुता का कोई भी कार्य देखना अच्छा है। लंदन में एक सार्वजनिक परिवहन पर एक अजनबी ने पार्किंसंस रोग से पीड़ित एक व्यक्ति के लिए अखबार पकड़ा ताकि वह उसे पढ़ सके। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
(London): This man with Parkinson's disease couldn’t hold his newspaper so a stranger held it still for him so he could read it.
— GoodNewsMovement (@GoodNewsMVT) January 4, 2023
Faith in humanity restored.
(🎥:rosiemegangill) pic.twitter.com/Uu4nDgIcaP
वीडियो में महिला को बुजुर्ग शख्स के साथ बैठे देखा जा सकता है। वह फिर आदमी के लिए अखबार रखती है और पन्ने पलटती भी है। "पार्किंसंस रोग से पीड़ित यह व्यक्ति अपने अखबार को पकड़ नहीं सकता था, इसलिए एक अजनबी ने इसे उसके लिए स्थिर रखा ताकि वह इसे पढ़ सके।
वायरल वीडियो के कैप्शन में लिखा है मानवता में विश्वास बहाल हुआ। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, और लोगों को भी ये वीडियो बहुत पसंद आ रहा है। वायर वीडियो पर कई सारे लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। यह वीडियो इंसानियत की मिसाल है। इस वायरल वीडियो को देख कर साफ पता चलता है कि इस 21वीं सदी में भी कही न कही लोगों के दिलों में इंसानियत जिंदा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS