Success Story : 6 साल तक कांस्टेबल रही ये महिला बनी DSP, 7 माह की बच्ची के साथ जानें कैसे तय किया सफर

किसी महान व्यक्ति ने कहा है कि सफलता का कोई भी शॉर्टकट नहीं होता और इसके लिए हमेशा कड़ी मेहनत की जरुरत पड़ती है। अगर किसी को अपना लक्ष्य प्राप्त करना है तो मेहनत ही उस इंसान को उसके लक्ष्य को हासिल करने में मदद कर सकती है। जो लोग कड़ी मेहनत करते हैं उन्हें एक न एक दिन उनकी मंजिल मिल ही जाती है। इस बात को सच कर दिखाया है बिहार की एक महिला पुलिस कांस्टेबल (Female Police Constable) ने। बिहार की रहने वाली ये महिला कांस्टेबल (Female Constable) आज अपनी मेहनत के दम पर DSP बन गयी है। तो चलिए जानते हैं इनकी मेहनत और यहां तक पहुंचने के पीछे की कहानी के बारे में।
कैसे बनी कांस्टेबल से डीएसपी
बिहार (Bihar) की रहने वाली यह महिला कांस्टेबल जो अब डीएसपी बन चुकी है उनका नाम है बबली। बबली अभी तक बिहार के बेगूसराय (Begusarai) में पिछले 6 साल से पुलिस में एक कांस्टेबल के रूप में कार्यरत थीं। लेकिन अब वो कांस्टेबल न रहकर डीएसपी बन चुकी हैं। बता दें कि बबली को उनकी यह कामयाबी तीसरे प्रयास में मिली है। अब उन्हें बिहार के ही राजगीर प्रशिक्षण केंद्र में ट्रेनिंग के लिए भेजा गया है। ट्रेनिंग पर जाने से पहले बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने उन्हें सम्मानित भी किया है।
कड़ी मेहनत करके किया सपनों को साकार
इस मौके पर एसपी कार्यालय में मिठाइयां भी बांटी गयी। बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि जिला बल की होनहार सिपाही ने अपनी ड्यूटी के बाद समय निकाल कर न सिर्फ अपना सपना साकार किया, बल्कि वो सहकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत भी बनी हैं। मौके पर नवचयनित डीएसपी बबली ने बताया कि यहां तक आने के लिए उनका सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था। वो अपने घर की सबसे बड़ी बेटी थी। इस वजह से उनके ऊपर बहुत सी जिम्मेदारियां भी थीं। लेकिन इसके बाबजूद भी उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए सरकारी नौकरी की तैयारी करी और साल 2015 में वो कांस्टेबल के पद पर चयनित हो गयी।
घर की आर्थिक परेशानियों के कारण उन्होंने अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी प्रयास जारी रखा और यह सफलता उन्हें अपने तीसरे प्रयास में मिल गयी। बता दें कि बबली कुमारी ने बतौर कांस्टेबल रहते हुए अपनी ड्यूटी के साथ-साथ पढ़ाई और कड़ी मेहनत की। आज उनकी मेहनत का नतीजा सबके सामने है। सिर्फ इतना ही नहीं गर्भवती होने के बावजूद बबली ने काफी मेहनत की और मेन्स परीक्षा को क्लीयर किया। अब वो अपनी ट्रेनिंग के बाद डीएसपी के पदभार को संभालने के लिए तैयार हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS