Sunday Special: पुलिस भर्ती की तैयारी कैसे करे ?, जानें पूरी डिटेल्स

Sunday Special: पुलिस भर्ती की तैयारी कैसे करे ?, जानें पूरी डिटेल्स
X
हमारे देश में जिस प्रकार से बेरोजगारी बढ़ रही है। उसे देखते हुए आज के समय में किसी को भी सरकारी नौकरी मिल जाए तो वह उसके लिए जैक पॉट से कम नहीं होता है लेकिन आज भी पुलिस की नौकरी करना मान की बात होती है जिस कारण अधिकतर युवा देश की सेवा के लिए पुलिस और आर्मी जैसी नौकरियों को चुनते हैं।

हमारे देश में जिस प्रकार से बेरोजगारी बढ़ रही है। उसे देखते हुए आज के समय में किसी को भी सरकारी नौकरी मिल जाए तो वह उसके लिए जैक पॉट से कम नहीं होता है लेकिन आज भी पुलिस की नौकरी करना मान की बात होती है। जिस कारण अधिकतर युवा देश की सेवा के लिए पुलिस और आर्मी जैसी नौकरियों को चुनते हैं। आज हम आपको पुलिस भर्ती की चयन प्रक्रिया के बारे बताएंगे। अगर आप भी देश की सेवा के लिए पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं। तो आप किस तरह हमारे देश में पुलिस की भर्ती कैसे ली जाती है?

शैक्षणिक योग्यता

अगर आप 12वीं पास है तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। अब आप फॉर्म तो भर देंगे लेकिन उसकी तैयारी के लिए क्या क्या चीजें जरूरी है।

आयु सीमा

हर हर राज्य की अलग-अलग पुलिस सेवाओं के हिसाब से निर्धारित की जाती है लेकिन अधिकांश 18 से 27 वर्ग के लोग फॉर्म भर सकते हैं और अगर आरक्षण वर्ग की बात करें तो उसमें 3 से 7 साल की छूट मिलती है।

फॉर्म भरने के बाद लिखित परीक्षा होती है अगर हम लिखित परीक्षा की बात करें तो यह भी अलग-अलग राज्यों में के हिसाब से होता है क्योंकि कई राज्य लिखित परीक्षा लेने के बाद फिजिकल टेस्ट लेते हैं और कई राज्य ऐसे भी हैं जो इंटर हाई स्कूल की मेरिट के हिसाब से लिस्ट बनाते हैं, जो लोग इस लिस्ट में शामिल होते हैं उनका फिजिकल के टेस्ट लिया जाता है।

ऐसे में अगर आप और इंटर और हाई स्कूल में अच्छे अंक लाए हैं तो आपको शॉर्टलिस्ट मेरिट लिस्ट के आधार पर लिस्ट किया जाता है तो आपके डायरेक्ट फिजिकल टेस्ट में पहुंचने के ज्यादा चांस रहते हैं। आपने इंटर हाई स्कूल पढ़ाई पर ध्यान नहीं दिया तो कोई बात नहीं। आप उन राज्य में पुलिस भर्ती का फॉर्म भर सकते हैं जहां लिखित परीक्षा से पुलिस भर्ती होती है। बस आपको थोड़ी सी मेहनत करनी है क्योंकि पुलिस भर्ती में ज्यादा कठिन सवाल नहीं पूछे जाते आपसे उन्हीं सवालों के उत्तर मांगे जाते हैं जो 10वीं और 12वीं की परीक्षा में पूछे जाते हैं या उससे भी सरल सवाल होते हैं।

बस आपका थोड़ा बहुत समझदार होना बहुत जरूरी है ऐसे में अगर आपको थोड़ी बहुत देश दुनिया की जानकारी है तो आप लिखित परीक्षा आसानी से आजकल लेंगे। लेकिन असली मुश्किल फिजिकल टेस्ट में आती है जिसमें आंखों के ठीक होने से लेकर आपकी चौड़ी छाती सब कुछ टेस्ट किया जाता है जिनमें से कई सारे लोग चौड़ी छाती वाली कैटेगरी में फेल हो जाते हैं। उसके लिए आपको हर रोज दौड़ लगानी के बाद कुछ दे पुश अप करना होगा।

पुश अप करने पर चौड़ी छाती पर जोर पड़ता है और छाती मजबूत और चौड़ी बनती है लेकिन पुलिस भर्ती में एक सबसे बड़ी समस्या होती है दौड़ पास करना कई सारे लोग सब कुछ तो क्लियर कर लेते हैं लेकिन दौड़ की बारी आती है तो लटक जाते हैं। ऐसा इसलिए होता है कि क्योंकि आपको पुलिस भर्ती में अच्छा खासा दौड़ाया जाता है जिसमें लोग अक्सर पीछे रह जाते हैं।

जब भी आप पुलिस की भर्ती की तैयारी करें तो हर रोज इतनी ही दौड़ लगाएं, जितनी पुलिस भर्ती में आवश्यक है जिससे आपको यह पता चल जाएगा कि आप कितनी देर में कितना दौड़ सकते हो और आप किस तरह से स्पीड बना सकते हैं आपने किसी दिन ज्यादा किसी दिन कम दौड़ लगाई तो परफारमेंस खराब हो सकता है। इसका सीधा असर आपकी नौकरी पर पड़ सकता है। इसके अलावा आप एक और तरकीब अपना सकते हैं जिसमें आप पहले ही में दौड़ने से शुरुआत करके अंत में जब आप की दौड़ का पड़ाव खत्म हो वहां पर अपनी स्पीड तेज करके अपनी परफॉर्मेंस अच्छी दे सकते हैं।

Tags

Next Story