अब जादुई पीटारा से बच्चे करेंगे पढ़ाई, जानें क्या है सरकार की ये न्यू एजुकेशन पॉलिसी

New Education Policy: नई शिक्षा नीति 2020 के तहत शिक्षा व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। इसी कड़ी में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छोटे बच्चों को सीखने और सिखाने के लिए एक नया स्टडी मटेरियल लॉन्च किया है। इस अध्ययन सामग्री का नाम जादुई पिटारा रखा गया है। आज यानी 20 फरवरी 2023 को शिक्षा मंत्री ने इस स्टडी मटेरियल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लॉन्च किया है। यह बॉक्स फाउंडेशन लेवल के छात्रों के लिए है।
यह मैजिक बॉक्स नींव या प्रारंभिक स्तर के बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि और झुकाव बढ़ाने में मदद करेगा। नई शिक्षा नीति के तहत 3 से 8 वर्ष तक के बच्चों के लिए पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ ऐसे नए प्रयोगों पर विशेष जोर दिया जाएगा।
जादुई पिटारा से पढ़ाई करेंगे बच्चे
जादुई डिब्बे में बच्चों को उनकी मातृभाषा में खिलौने, कठपुतलियां, रोचक कहानियां उपलब्ध कराई जाएंगी। खेल, चित्रकला, नृत्य और संगीत आधारित शिक्षा भी जादू के डिब्बे का हिस्सा होगी। मैजिक बॉक्स का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। साथ ही शिक्षा का मतलब केवल किताबें ही नहीं है, बल्कि कई अन्य चीजों की मदद से भी शिक्षा दी जा सकती है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट कर जादुई तरीके से इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस जादुई बॉक्स को तैयार करने में NCF और NCERT की मदद ली गई है। इसका सिलेबस तैयार करने का काम एनसीईआरटी ने किया है। जदुई पिटारा को शिक्षा राज्य मंत्री, अन्नपूर्णा देवी और NCF राष्ट्रीय संचालन समिति, अध्यक्ष, डॉ. के. कस्तूरीरंगन की उपस्थिति में लॉन्च किया जाएगा।
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पीएमईविद्या डीटीएच टीवी और एनसीईआरटी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। यह कार्यक्रम दिल्ली के डॉ बीआर अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित किया गया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS