TNTRB Computer Instructor Grade I Result 2019: टीएनटीआरबी कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर ग्रेड -I रिजल्ट trb.tn.nic.in से करें चेक

TNTRB Computer Instructor Grade I Result 2019: तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड (TNTRB) ने कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर ग्रेड I के पद पर भर्ती के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रिजल्ट अपनी ऑफिशियल वेबसाइट trb.tn.nic.in पर घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदावर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर ग्रेड I सीबीटी परीक्षा में उपस्थित हुए थे वे आधिकारिक वेबसाइट trb.tn.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड (TNTRB) ने कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर ग्रेड I सीबीटी परीक्षा 23 और 27 जून को आयोजित थी। इस परीक्षा के लिए कुल 26,882 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। परीक्षा की आंसर की 29 जुलाई, 2019 को प्रकाशित की गई थी और 3 अगस्त, 2019 तक आपत्तियां प्राप्त की गई थीं। टीएनटीआरबी कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर ग्रेड I रिजल्ट फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार किया गया है, जो अब ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है।
टीएनटीआरबी कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर ग्रेड I परीक्षा को क्लियर करने वालों को सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। केवल ऑनलाइन परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर सत्यापन के बाद एक नई मेरिट सूची तैयार की जाएगी। उम्मीदवार नीचे दी गई पीडीएफ या ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
टीएनटीआरबी कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर ग्रेड I रिजल्ट 2019 पीडीएफ
टीएनटीआरबी कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर ग्रेड I रिजल्ट 2019: ऑनलाइन ऐसे करें चेक
चरण 1: सबसे पहले उम्मीदवार TNTRB आधिकारिक वेबसाइट trb.tn.nic.in पर जाएं
चरण 2: होमपेज पर दिख रही Direct Recruitment of Computer Instructors Grade I (PG Cadre) - 2018 - 2019 - Publication of Computer Based Examination Result लिंक पर क्लिक करें
चरण 3: लिंक पर क्लिक करने के साथ ही आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगी
चरण 4: उम्मीदवार उसे अपनें अंक चेक करें और भविष्य के लिए उसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।
टीएनटीआरबी कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर ग्रेड I परीक्षा सामान्य और ओबीसी वे उम्मीदवार सफल हुए हैं जिन्होंने को परीक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक या इससे ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं, अनुसूचित जाति वर्ग के उम्मीदवारों ने न्यूनतम अंक 45 प्रतिशत है और वहीं एसटी वर्ग के उम्मीदवारों ने 40 प्रतिशत अंक या इससे अधिक अंक हासिल किए हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 814 पद भरे जाने हैं। चयनित उम्मीदवारों को 36,900 रुपए से 1,16,600 रुपए प्रति महीना वेतन मिलेगा।
टीएनटीआरबी कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर ग्रेड I रिजल्ट 2019: दस्तावेज सत्यापन के लिए जरूरी दस्तावेज
प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची देखें -
शिक्षा प्रमाण पत्र (10 वीं से बीएड और पीजी डिग्री तक)
समुदाय प्रमाणपत्र
तमिल माध्यम अध्ययन प्रमाण पत्र
आरक्षण या पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र
रिजल्ट का प्रिंट आउट
एडमिट कार्ड
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS