UGC NET 2022: एनटीए ने तेलुगु और मराठी विषय की परीक्षाओं को किया स्थगित, जानिए डिटेल्स

UGC NET 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसीम (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2021 यूजीसी नेट दिसंबर 2021 (UGC-NET December 2021) और यूजीसी नेट जून 2022 (UGC-NET June 2022) की तेलुगु और मराठी विषय की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। नए सिरे से परीक्षा की तारीख की घोषणा एनटीए द्वारा नियत समय में की जाएगी। उम्मीदवार एनटीए की वेबसाइट nta.ac.in या ugcnet.nta.nic.in पर आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं।
एनटीए द्वारा जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि उस दिन आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सरकार की अपनी परीक्षाएं निर्धारित हैं। इस प्रकार प्रशासनिक / रसद कारणों से तेलुगु और मराठी विषयों में परीक्षाएं अगली सूचना तक स्थगित की जा रही हैं।
यूजीसी नेट 2022 की परीक्षा 9 जुलाई, 11, 12 और 12 अगस्त, 13 को आयोजित की जाएगी। एनटीए ने इससे पहले यूजीसी नेट 2022 के एडमिट कार्ड जारी किए थे। नए एडमिट कार्ड उन छात्रों के लिए जारी किए जाने की संभावना है, जिन्होंने नई तारीखों की घोषणा के बाद तेलुगु और मराठी परीक्षा में बैठने का विकल्प चुना है। यूजीसी नेट (UGC NET 2022) परीक्षा पैटर्न में दो पेपर शामिल हैं। पेपर I सभी के लिए सामान्य है और पेपर II विशेष रूप से उम्मीदवार द्वारा चुने गए डोमेन पर आधारित है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS