UGC NET Admit Card 2023: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, जानें परीक्षा का पैटर्न

UGC NET Admit Card 2023: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, जानें परीक्षा का पैटर्न
X
UGC NET Admit Card 2023: यूजीसी नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। ऑनलाइन कर सकते हैं एडमिट कार्ड डाउनलोड, यहां जानें परीक्षा का पैटर्न...

UGC NET Admit Card 2023: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा (UGC NET) दिसंबर परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे। एनटीए की ओर से इस परीक्षा का आयोजन 6 से 22 दिसंबर, 2023 तक की जाएगी। उम्मीदवार यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET सिटी स्लिप

एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, पेपर का समय, रोल नंबर, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र आदि का विवरण दिया जाएगा। विस्तृत परीक्षा प्रोग्राम और परीक्षा शहर की जानकारी के लिए सीटी स्लिप जारी कर दी गई है।

यूजीसी परीक्षा के लिए हाल ही में एग्जाम सिटी स्लिप रिलीज कर दी गई थी, जिससे उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए शहर की जानकारी मिल सके। वहीं, अब उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का इंतजार है, जो कि जल्द ही ऑनलाइन जारी होने की उम्मीद है। एग्जाम के लिए देश भर में विभिन्न सेंटर बनाए गए हैं।

UGC NET Admit Card ऐसे कर सकेंगे चेक

सबसे पहले यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाना होगा ।

इसके बाद, होमपेज पर दिए गए लिंक यूजीसी नेट दिसंबर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। यहां पूछी गई सभी डिटेल्स आवेदन संख्या, जन्मतिथि दर्ज करें।

इसके बाद आपके स्क्रीन पर एडमिट कार्ड ओपेन हो जाएगा।

अंत में एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकालकर रख लें।

UGC NET पेपर का पैटर्न

UGC NET परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाती है और इसमें 2 अलग-अलग पेपर होते हैं। दोनों पेपर एक ही दिन होंगे। पेपर के बीच में कोई ब्रेक नहीं है।

यूजीसी नेट प्रश्न पत्र का माध्यम केवल अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं में है।

दोनों पेपर में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे।

UGC NET पेपर 1, और 2 में कुल 300 अंक होंगे, जिसकी कुल समय अवधि 3 घंटे होगी।

यह पेपर 1 में 100 अंक होंगे और पेपर 2 में कुल 200 अंक होंगे।

दोनों प्रश्न पत्र में प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 2 अंक दिए जाएंगे।

गलत जवाब के लिए कोई नेगेटिव अंकन नहीं है।

Also Read: HTET Answer Key 2023: HTET परीक्षा की जारी हुई आंसर-की, जानें कब आ सकता है रिजल्ट

Tags

Next Story