UKPSC Civil Judge Answer Key 2019: यूकेपीएससी सिविल जज आंसर की ऐसे करें डाउनलोड, ये रहा डायरेक्ट लिंक

UKPSC Civil Judge Answer Key 2019: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने सिविल जज (JD) प्रारंभिक परीक्षा 2019 के आंसर की (UKPSC Civil Judge Answer Key) और और पेपर जारी कर दिए हैं। यूकेपीएससी सिविल जज आंसर की 2019 (UKPSC Civil Judge Answer Key 2019) आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जारी की गई है। उम्मीदवार यूकेपीएससी (UKPSC) की ऑफिशियल वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
यूकेपीएससी ने 1 सितंबर 2019 को सिविल जज भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। उम्मीदवार पेपरो की सभी श्रृंखलाओं के लिए सामान्य ज्ञान और लॉ पेपर की आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
UKPSC Civil Judge Answer Key 2019 PDF
यूकेपीएससी सिविल जज (जेडी) प्रीलिम्स आंसर की डाउनलोड करने के लिए लिंक 13 सितंबर, 2019 तक एक्टिव रहेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय से पहले अपनी आंसर की डाउनलोड कर लें।
यूकेपीएससी सिविल जज प्रीलिम्स आंसर की पर उम्मीदवार 13 सितंबर से पहले अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आपत्ति ई-मेल [email protected] के द्वारा स्वीकार की जाएगी। उम्मीदवार को आपत्ति दर्ज करने के लिए साक्ष्य लगाना होगा, बिना साक्ष्य के आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
यूकेपीएससी सिविल जज आंसर की 2019 (UKPSC) ऐसे करें डाउनलोड
चरण 1. सबसे पहले उम्मीदवार यूकेपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाएं।
चरण 2. वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए civil judge answer key 2019 के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. क्लिक करने पर नया पेज खुलेगा, उसमें Click here for Answer Key लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4. लिंक पर क्लिक करने पर स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगी।
चरण 5. उम्मीदवार आंसर की को डाउनलोड कर, उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS