UKPSC Civil Judge Answer Key 2021: यूकेपीएससी सिविल जज प्रीलिम्स आंसर की हुई जारी, ऐसे करें आपत्ति दर्ज

UKPSC Civil Judge Answer Key 2021: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा 2021-22 के लिए आंसर की और प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं। यूकेपीएससी ने 13 मार्च 2022 को सिविल जज भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवार 30 मार्च से 5 अप्रैल 2022 तक आंसर की के खिलाफ आपत्ति उठा सकते हैं। उम्मीदवार आंसर की पर ऑनलाइन मोड में चुनौती दी जा सकते है। उम्मीदवारों को अपनी आंसर की के संबंध में आपत्ति उठाने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये का भुगतान करना होगा।
यूकेपीएससी सिविल जज प्रीलिम्स 2021 आंसर की डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक
यूकेपीएससी सिविल जज प्रीलिम्स 2021 आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए डायरेक्ट लिंक
यूकेपीएससी सिविल जज प्रीलिम्स आंसर की 2021: ऐसे दर्ज करें आपत्ति
चरण 1. यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाएं।
चरण 2. होमपेज पर यूकेपीएससी सिविल जज प्रीलिम्स प्रोविजनल आंसर की के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. आंसर की के सभी चार सेट मिल सकते हैं।
चरण 4. आपत्तियां उठाने के लिए ऑनलाइन आंसर की आपत्ति लिंक पर क्लिक करें।
चरण 5. खुलने वाले नए पेज पर अप्लाई करने के लिए यहां क्लिक करें पर क्लिक करें।
चरण 6. अपना लॉगिन क्रेडेंशियल डालें।
चरण 7. भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड और प्रिंट करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS