Unemployment In Youth 2023: भारत के इन राज्यों में है सबसे ज्यादा बेरोजगारी, जानें क्या कहता है सर्वे

Unemployment In Youth 2023: भारत के इन राज्यों में है सबसे ज्यादा बेरोजगारी, जानें  क्या कहता है सर्वे
X
Unemployment In Youth 2023: बेरोजगारी की समस्या भारत में हमेशा से रही है। सर्वे के माध्यम से पता चला कि इन राज्यों में अनइंप्लॉयमेंट रेट सबसे ज्यादा है। जानें सभी राज्यों के सर्वे डिटेल्स...

Unemployment In Youth 2023: बेरोजगारी की समस्या भारत में हमेशा से रही है। भारत के किसी राज्य में अनइंप्लॉयमेंट रेट ज्यादा है, तो किसी में कम, लेकिन लगभग देश के सभी राज्यों में युवा नौकरी के लिए परेशान है। हाल ही में हुए एक सर्वे से पता चला है कि कुछ राज्य हैं। जिनमें सबसे अधिक युवा बेरोजगार रहे है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर हिमाचल प्रदेश का आता है। यहां के 15 से 29 साल के युवा जुलाई-सितंबर 2022 से अब तक सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर देखी गई है। दूसरे नंबर पर राजस्थान है। तो वहीं तीसरे स्थान जम्मू-कश्मीर है।

इन राज्यों का हुआ सर्वे

सितंबर तिमाही में 15-29 वर्ष आयु वर्ग में कुल बेरोजगारी दर 17.3% थी, जो वित्तीय वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 17.6% से थोड़ी धीमी और एक साल पहले की अवधि में 18.5% से कम थी। 15-29 वर्ष आयु वर्ग के पुरुषों में, राजस्थान में बेरोजगारी दर सबसे अधिक 27.7% थी। इसके बाद हिमाचल प्रदेश में 25.3% और छत्तीसगढ़ में 24.9% थी। सितंबर तिमाही के दौरान इस आयु वर्ग के पुरुषों की कुल बेरोजगारी दर 15.5% थी। जो चल रहे वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में दर्ज 15.9% से थोड़ी कम है। महिलाओं में बेरोजगारी की अधिक थी, जम्मू और कश्मीर में यह 51.8% थी, इसके बाद हिमाचल प्रदेश में 51.2% और केरल में 46.2% थी। जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान महिलाओं की कुल बेरोजगारी दर 22.9% थी, जो जून तिमाही के 23.4% से थोड़ी कम और पिछले साल की समान अवधि के 24.7% से कम थी।

इन राज्यों में बेरोजगारी दर कम

खबरों की मानें, तो बेरोजगारी की लिस्ट में सबसे ऊपर हिमाचल प्रदेश और राजस्थान का नाम आ रहा है। वहीं लिस्ट में गुजरात और दिल्ली बेरोजगारी दर कम रही है। ये सर्वे चालू वित्तीय वर्ष का है। जुलाई-सितंबर 2022 का है। ये नतीजे पीरियॉडिक लेबर फोर्स सर्वे के द्वारा सामने आए हैं।

Also Read: MPPSC Assistant Professor Recruitment 2023: एमपीपीएससी भर्ती के लिए फिर से शुरू हुए आवेदन, 15 दिसंबर है लास्ट डेट

Tags

Next Story