Anganwadi Recruitment 2023: आंगनबाड़ी में बंपर नौकरियां, देखें कौन कर सकते हैं आवेदन

UP Anganwadi recruitment 2023: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए आंगनबाड़ी में नौकरी पाने का सुनहरा मौका आया है। दरअसल, यूपी में जल्द ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर बंपर भर्ती की जाएगी। बाल विकास सेवा एवं पोषण विभाग यूपी में 50 हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी पदों को भरने जा रहा है। इन पदों पर भर्ती के लिए बहुत जल्द नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। राज्य में कई वर्षों से आंगनबाड़ी के पदों पर भर्ती नहीं हुई है, जिससे प्रदेश में हजारों पद रिक्त हैं।
राज्य सरकार के मिशन एंप्लॉयमेंट ट्विटर हैंडल से शेयर की गई पोस्ट के मुताबिक निदेशालय ने भर्ती के लिए प्रदेश के सभी जिलों से खाली पदों की संख्या का ब्योरा मांगा है। उम्मीद है कि भर्ती अधिसूचना अप्रैल के अंत में या मई के पहले सप्ताह में जारी की जाएगी, जिसे इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट balvikasup.gov.in पर देख सकेंगे।
UP Anganwadi Recruitment 2023 यह होनी चाहिए योग्यता
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह भर्ती अभियान राज्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के करीब 53 हजार पदों पर भर्ती के लिए चलाया जाएगा, जिसके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का 12वीं पास होना अनिवार्य है। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए उम्मीदवार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
UP Anganwadi Recruitment 2023 ये हुआ बदलाव
आपको बता दें कि पहले आंगनबाड़ी के पद पर आवेदन करने की पात्रता 10वीं पास और अधिकतम आयु 45 वर्ष थी, जिसे अब बदला गया है। योग्यता 12वीं पास तो अधिकतम उम्र 35 साल तय की गई है। नई चयन प्रक्रिया के संबंध में यूपी सरकार के बाल विकास सेवा एवं पोषण विभाग द्वारा बहुत जल्द अधिसूचना जारी की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना का इंतजार करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS